RBI का उद्योगों पर फोकस तेज, तिमाही सर्वे और इंफ्रास्ट्रक्चर आउटलुक सर्वे का आगाज़
व्यापार : कारोबारी धारणा का आकलन करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने विनिर्माण क्षेत्र का तिमाही औद्योगिक परिदृश्य सर्वेक्षण (आईओएस) शुरू किया है। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही आरबीआई ने तीन महीने के अंतराल पर होने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर आउटलुक सर्वेक्षण (एसआईओएस) का 46वां दौर भी शुरू कर दिया है।
भारतीय विनिर्माण क्षेत्र के त्रैमासिक आईओएस के 111वें दौर में मांग की स्थिति, वित्तीय स्थिति, रोजगार की स्थिति और मूल्य स्थिति से संबंधित संकेतकों के एक सेट पर प्रतिक्रियाओं के आधार पर, चालू तिमाही (Q2: 2025-26) के लिए व्यावसायिक भावनाओं और आगामी तिमाही (Q3: 2025-26) के लिए अपेक्षाओं का आकलन किया जाएगा।
आरबीआई ने कहा कि एसआईओएस के 46वें दौर में भारत में सेवा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की चुनिंदा कंपनियों की चालू तिमाही के लिए कारोबारी स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही मांग की स्थिति, वित्तीय स्थिति, रोजगार की स्थिति और मूल्य स्थिति से संबंधित संकेतकों पर प्रतिक्रियाओं के आधार पर आगामी तिमाही के लिए उनकी अपेक्षाओं का आकलन किया जाएगा।
दोनों सर्वेक्षणों में आगामी दो तिमाहियों (Q4: 2025-26 और Q1: 2026-27) के लिए प्रमुख मापदंडों पर दृष्टिकोण को भी शामिल किया गया है। सर्वेक्षण करने के लिए अधिकृत एजेंसी चयनित कंपनियों से संपर्क करेगी।
आरबीआई ने कहा कि विनिर्माण, सेवा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की अन्य कंपनियां भी उसकी वेबसाइट से प्रश्नावली डाउनलोड करके इसमें भाग ले सकती हैं। केंद्रीय बैंक ने कहा कि सर्वेक्षणों के निष्कर्ष नियमित रूप से आरबीआई की वेबसाइट पर सारांश रूप में जारी किए जाते हैं, जहां उत्तरदाताओं की पहचान उजागर नहीं की जाती है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल