श्रद्धा की यात्रा में मातम, सरधना की गंगनहर में चार लाशें मिलने से सनसनी
मेरठ : मेरठ के सरधना में कांवड़ यात्रा के बीच सोमवार को मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में गंगनहर में एक के बाद एक चार अज्ञात शव बहते हुए नजर आए। शवों को अटेरना पुलिस चौकी और सरधना गंगनहर पुल के पास देखा गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने जब शवों को गंगनहर में बहते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन थाना प्रभारी मौके पर आकर केवल भीड़ हटाकर चले गए, शवों को बाहर निकालने का कोई प्रयास नहीं किया गया।
लापरवाही से जनता में गुस्सा
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पुलिस का यही रवैया पहले भी रहा है। पिछले सप्ताह भी मानपुरी गांव, सरधना पुल और अहमदाबाद के पास इसी तरह तीन शव गंगनहर में बहते हुए मिले थे, जिनका जिम्मा एक थाने से दूसरे थाने पर डालकर औपचारिकता निभा दी गई। अब लगातार शव मिलने और पुलिस की निष्क्रियता से जनता में भारी नाराजगी है। कई लोगों ने यह भी बताया कि हाल में युवक-युवती के शव भी कांवड़ियों जैसे वस्त्रों में मिले थे, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
गांव वालों ने जताया ये संदेह
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह केवल दुर्घटना या आत्महत्या नहीं, बल्कि कहीं न कहीं कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में बड़ी चूक भी हो सकती है। लोगों की मांग है कि शवों की शिनाख्त कराकर मामले की गहन जांच की जाए।
प्रशासन पर उठे सवाल
पुलिस की ओर से अब तक शव निकालने या शिनाख्त की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे न केवल कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगा है, बल्कि प्रशासन की कार्यशैली पर भी।
गुप्त हनुमान मंत्र का चमत्कार—3 बार जपते ही दूर होंगे पैसे के संकट
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
मुख्य सचिव का आदेश, सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा पर जोर
ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सलीम डोला गिरफ्तार
प्रचंड जीत के बाद असम में NDA का उत्साह, दिलीप सैकिया का बयान
भोपाल मंडल की कार्रवाई, हजारों मामलों पर कसा शिकंजा
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल, सांसद ने खुद पकवान बनाकर मनाई खुशी