'नफरत से नहीं, प्यार से जीती हूं' – दिव्यंका का ट्रोलर्स को जवाब, फैंस को भेजा प्यार
मुंबई : टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। जी हां हाल ही में दिव्यंका कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नजर आईं, जहां उनकी मुलाकात यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव से हुई। लेकिन जैसे ही दिव्यांका ने एल्विश को कोई और कलाकार समझ लिया और उनका नाम भी समर्थ लिया तो एल्विश के फैंस नाराज हो गए। इसके बाद एल्विश के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
दिव्यांका ने दिया मुंहतोड़ जवाब
इस पूरे घटनाक्रम के बाद दिव्यांका ने जिस समझदारी से जवाब दिया, उसने सभी का दिल जीत लिया। अभिनेत्री ने न सिर्फ ट्रोल्स को शांतिपूर्ण ढंग से जवाब दिया, बल्कि उन्होंने एल्विश यादव के सच्चे फैंस को धन्यवाद भी कहा। दिव्यांका ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जो लोग अच्छे व्यवहार से पेश आए, वो सच्चे फैन कहलाने लायक हैं। उन्होंने ट्रोल करने वालों को भी चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी वजह से उनकी सोशल मीडिया पर इंगेजमेंट काफी बढ़ गई है।
फैंस को पसंद आया दिव्यांका का अंदाज
दिव्यांका का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सूझबूझ और विनम्रता की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, 'दिव्यंका जैसी ग्रेसफुल एक्ट्रेस ही इस तरह का पॉजिटिव जवाब दे सकती हैं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, 'ट्रोलर्स को प्यार से जवाब देना ही असली जीत है।'
क्या था पूरा मामला?
पूरा मामला उस समय शुरू हुआ जब दिव्यांका शो के सेट पर एल्विश यादव को पहचानने में चूक गईं। उन्होंने उन्हें अभिनेता समर्थ जुरेल समझ लिया और ‘हैलो समर्थ’ कहकर पुकारा। इस पर सेट पर मौजूद कलाकार अभिषेक कुमार, अली गोनी और कृष्णा अभिषेक खूब हंसे और एल्विश ने भी मुस्कराते हुए दिव्यांका को अपना नाम बताया। जब दिव्यांका को अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत माफी मांगी और मजाक में कहा कि एल्विश के फैंस उन्हें मार ही डालेंगे।
'लाफ्टर शेफ्स 2' जल्द होगा खत्म
बात करें शो की तो 'लाफ्टर शेफ्स 2' अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है, जो 27 जुलाई को प्रसारित होने वाला है। इस शो में टीवी और सोशल मीडिया की कई नामी हस्तियां नजर आ चुकी हैं। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी, जो पहले 'ये है मोहब्बतें' और 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' जैसे शो में नजर आई हैं, अब ओटीटी पर भी सक्रिय हो चुकी हैं। हाल ही में उन्हें ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ में देखा गया था।
संघर्ष से सफलता तक: रघु शर्मा की प्रेरणादायक यात्रा
टॉप पर कड़ी टक्कर, कई टीमों के बीच अंक और नेट रन रेट की जंग
छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, विदेश में पढ़ाई का सुनहरा अवसर
अब गांव में ही इलाज, छत्तीसगढ़ की मोबाइल यूनिट ने बदली तस्वीर
ऑनलाइन आवेदन में गड़बड़ी, बोर्ड स्टूडेंट्स की बढ़ी चिंता
बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर तैयारियां पूरी, गांधी मैदान में जुटेगी बड़ी भीड़
ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल, गांवों में IPL पर लग रहे दांव—4 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा में शराबी ड्राइवर का कहर, सड़क हादसे के बाद भी नहीं थमा
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमले का आरोप, ईरानी मीडिया ने अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार