MP के मंदिर में तिथि पर होता है तिरंगे का पूजन, भक्ति और देशप्रेम का अद्भुत संगम
मंदसौर: मध्य प्रदेश में एक ऐसा मंदिर है, जहां स्वतंत्रता दिवस तिथि के हिसाब से मनाया जाता है। मंदसौर में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में स्वतंत्रता दिवस 23 जुलाई को मनाया गया, जो कि हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि थी। यह परंपरा पिछले 36 सालों से चली आ रही है, जिसमें भगवान पशुपतिनाथ का दूर्वा घास से अभिषेक किया जाता है। इस अवसर पर अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती भी मनाई गई।
पिछले वर्ष 23 जुलाई को मनाया गया था स्वतंत्रता दिवस
पं. रविन्द्र पाण्डेय ने बताया कि भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर में स्वतंत्रता दिवस तारीख़ के हिसाब से नहीं, बल्कि तिथि के अनुसार मनाया जाता रहा है। यह परंपरा पिछले 36 सालों से चली आ रही है। इस वर्ष भी यहां स्वतंत्रता दिवस 23 दिन पहले यानी 23 जुलाई को ही मनाया जा रहा है।
दुर्वा से किया अभिषेक
मंदिर पर प्रतिवर्ष हिंदू पंचांग तिथि के अनुसार स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर दूर्वा से भगवान श्री पशुपतिनाथजी का अभिषेक किया गया। ज्योतिष एवं कर्मकांड परिषद के पं. उमेश जोशी, पं मनोहरलाल शर्मा, पं विशाल जोशी, चंद्रशेखर चौधरी, आशीष चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर भगवान की पूजा अर्चना कर दूर्वा से अभिषेक कर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।
सुख और समृद्धि के लिए होता है आयोजन
भगवान की इस पूजा में शिवलिंग पर दूर्वा घास का जल चढ़ाया जाता है, जो बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए माना जाता हैं। साथ ही प्रार्थना की जाती है कि देश में सुख शांति रहे और सभी लोग सुखी रहे। देश विश्व में कीर्तिमान स्थापित करें। इसी कामना के साथ पंडित जलाभिषेक करते हैं।
श्रंगार देखने आते हैं श्रद्धालु
पशुपतिनाथ का यह श्रृंगार देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। महान स्वतंत्रता सेनानी अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती भी मनाई गई। दोनों पुनीत प्रसंग एक साथ मनाए गए। श्रद्धालुओं का कहना है कि 15 अगस्त 1947 को जिस दिन देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था, हिंदू पंचांग के अनुसार उस दिन सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी थी।
बुलडोजर कार्रवाई पर ब्रेक, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में DM के आदेश पर रोक
सदन में पेपर लीक पर छिड़ सकती है बहस, सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति
केजरीवाल बोले- पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में किया बड़ा सुधार, भाजपा पर साधा निशाना
'अब सिर्फ पीओके की बात होगी'— कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा अल्टीमेटम
पर्यटकों को इतिहास के नाम पर ठगा, नकली रोमन थिएटर का राज 10 साल बाद खुला
विश्व कप में भारतीय शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, ईशा सिंह को स्वर्ण और मनु भाकर को कांस्य
विश्वकप और एशियाड मिशन के लिए सख्त अनुशासन, सविता ने बताई टीम की खास तैयारी
'स्ट्रीट फाइटर' वाले बयान से गरमाई राजनीति, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब
किसानों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने 82 लाख से अधिक किसानों को भेजी ₹3300 करोड़ की सहायता राशि