मोदी की ब्रिटेन और मालदीव यात्रा: व्यापार, रक्षा और समुद्री सुरक्षा में नई साझेदारी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ब्रिटेन (यूके) और मालदीव की द्विपक्षीय यात्रा पर रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि यात्रा दोनों देशों के साथ संबंधों को मजबूत करेगी और इसके ठोस परिणाम सामने आएंगे। पीएम मोदी की ब्रिटेन यात्रा प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के निमंत्रण पर हो रही है। यह पीएम मोदी की चौथी ब्रिटेन यात्रा है।
यात्रा से पहले जारी अपने बयान में पीएम मोदी ने कहा, “भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जिसने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। हमारा सहयोग व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, शिक्षा, अनुसंधान, सतत विकास, स्वास्थ्य और लोगों से लोगों के संबंधों जैसे कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं, जिसमें दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी, ताकि समृद्धि, विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा दे सके। पीएम मोदी ने कहा कि वे ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात करने वाले है।
इसके बाद पीएम मोदी 25-26 जुलाई को मालदीव की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर हो रही है। यह पीएम मोदी की मालदीव की तीसरी यात्रा है और राष्ट्रपति मुइज्जू के कार्यकाल में किसी भी राष्ट्राध्यक्ष की यह पहली आधिकारिक यात्रा होगी।
इस यात्रा का विशेष महत्व है, क्योंकि पीएम मोदी 26 जुलाई को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हो रहे है। इतना ही नहीं इस वर्ष भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और ‘विजन महासागर’ के तहत समुद्री पड़ोसियों के साथ संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति मुइज्जू और अन्य राजनीतिक नेताओं से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं, ताकि दोनों देशों के बीच समग्र आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, समृद्धि व स्थिरता के लिए सहयोग को मजबूत किया जा सके।
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा
व्यापारिक टकराव तेज! United States ने Beijing को दी चेतावनी
बंगाल में तनाव के बीच भाजपा का सख्त रुख सामने आया