गूगल प्ले और एंड्रॉयड से भारत को 2024 में 4 लाख करोड़ की कमाई: रिपोर्ट
गूगल प्ले और एंड्रॉयड सिस्टम ने 2024 में भारतीय एप डेवलपर्स और अर्थव्यवस्था को चार लाख करोड़ रुपये की कमाई कराई। यह खुलासा कंपनी की रिपोर्ट में हुआ है। इसका मतलब है कि भारत में लोग एंड्रॉयड मोबाइल पर एप बनाकर, इस्तेमाल कर और चलाकर बड़ी कमाई कर रहे हैं।
भारत में गूगल प्ले और एंड्रॉयड के असर एवं योगदान का आकलन करने वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है, भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे बड़ी है। इसके बढ़ने की रफ्तार भी अन्य अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज है। स्मार्टफोन का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल, किफायती डाटा और डेवलपर्स स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या इसका आधार हैं। इससे आम लोगों की जिंदगी में बदलाव आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल क्रांति ने लाखों भारतीयों की कमाई, सीखने और जुड़ने के तरीके को बदल दिया है।
35 लाख से अधिक लोगों को नौकरियां
रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले और एंड्रॉयड इकोसिस्टम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 35 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा हुईं। एंड्रॉयड दुनिया का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप कंप्यूटर सहित कई कंपनियों के स्मार्ट डिवाइसेज में चलता है। गूगल प्ले इसका आधिकारिक एप स्टोर और डिजिटल वितरण सेवा है।
भारत बना डेवलपर्स हब
गूगल प्ले पर भारत के 10 लाख से अधिक सक्रिय एप डेवलपर्स हैं। इस हिसाब से गूगल प्ले पर पंजीकृत सक्रिय डेवलपर्स के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। भारत के करीब 79 फीसदी एप डेवलपर्स के यूजर्स विदेश में भी हैं। यह भारतीय प्रतिभा की अंतरराष्ट्रीय पहचान का सबूत है। भारतीय एप डेवलपर्स के एप्स 2024 में 720 करोड़ बार डाउनलोड किए गए। इनमें से 600 करोड़ भारत में और 120 करोड़ विदेश में डाउनलोड हुए।
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा
व्यापारिक टकराव तेज! United States ने Beijing को दी चेतावनी
बंगाल में तनाव के बीच भाजपा का सख्त रुख सामने आया