रक्षाबंधन पर ट्रेन से लापता हुईं अर्चना तिवारी केस में बड़ा अपडेट,कटनी पुलिस ने इनाम की घोषणा की
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले की रहने वाली अर्चना तिवारी 3 दिन से लापता हैं। वह रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए इंदौर से कटनी के लिए रवाना हुई थी, लेकिन घर पहुंची ही नहीं. जांच में अर्चना की लास्ट लोकेशन भोपाल का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन में पाई गई। स्टेशन पर CCTV फुटेज खंगालने के बाद भी अब तक अर्चना का कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच कटनी पुलिस ने अर्चना की जानकारी देने वाले पर उचित इनाम की घोषणा की है।
कटनी पुलिस ने की इनाम की घोषणा
कटनी जिले की रहने वाली अर्चना तिवारी की जानकारी देने वाले के लिए कटनी पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। कटनी कोतवाली थाना के टीआई अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जो कोई व्यक्ति अर्चना की जानकारी देगा उसका नाम गोपनीय रखते हुए उसे इनाम दिया जाएगा।
3 दिन से अर्चना लापता
अर्चना तिवारी (28 साल) कटनी जिले की रहने वाली हैं. वह इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए अर्चना इंदौर से नर्मदा एक्सप्रेस में सवार होकर कटनी के लिए रवाना हुई थी। अचानक उसका मोबाइल बंद हो गया, जिसके बाद उसके भाई और परिजन परेशान हो गए। कटनी रेलवे स्टेशन पर ढूंढने के बाद जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने कटनी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में अर्चना की लास्ट लोकेशन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पाई गई. उसके बाद अर्चना का मोबाइल बंद हो गया था।
CCTV में नहीं मिली कोई सुराग
लापता अर्चना तिवारी का पता लगाने के लिए पुलिस भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV खंगाली, लेकिन CCTV फुटेज में भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।
प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला
लापता अर्चना तिवारी को लेकर रानी कमलापति स्टेशन के GRP थाने में FIR दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग का भी मामला हो सकता है। अर्चना को खोजने के लिए भोपाल से GRP और RPF की टीम अलग-अलग स्टेशनों के लिए रवाना हुई है।नर्मदापुरम और इटारसी स्टेशन पर GRP और RPF की टीम CCTV खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक युवती रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर अपनी सीट से उतरी थी। इसके बाद अपनी सीट पर नहीं लौटी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्या फिल्मों के बाद राजनीति में नई पारी खेलेंगे धनुष? वायरल वीडियो से मची हलचल
पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' की रिलीज टली, निर्देशक अमित राय ने किया बड़ा खुलासा
किसानों की मूंग खरीदी बनी विवाद का कारण, एमपी और केंद्र के बीच बढ़ा तनाव
शताब्दीपुरम में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, विधायक ने जताई नाराजगी; JDA अध्यक्ष बोले- नियमों के तहत कार्रवाई
लोकतांत्रिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का जोर, शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बताया जरूरी
वन विभाग में बड़ा बदलाव तय, एक साथ 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों की होगी सेवानिवृत्ति
एंटी पेपर लीक विधेयक के बीच विपक्ष की नई रणनीति, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
जिम्बाब्वे दौरा खत्म, अब शुरू होगा नया चैलेंज! दिसंबर तक टीम इंडिया का फुल शेड्यूल
सैर-सपाटा बना मौत का सफर, रामगढ़ ताल में बोट टकराने से पर्यटक की जान गई