दिल्ली से सियासी हलचल? CM मोहन यादव ने मीटिंग टाली, तुरंत हुए रवाना
MP News: दिल्ली से आए एक फोन के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद भवन में मुलाकात की। इस मुलाकात के लिए सीएम को मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक टालनी पड़ी। इसके साथ ही सीएम को पूर्व से तय अन्य कार्यक्रम भी टालने पड़े।
बता दें कि, सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात तब हुई, जब निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां को लेकर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल आने वाले समय में प्रदेश में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां जल्द हो सकती हैं तो प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव के आसार हैं। इसे अगले तीन वर्षों के भीतर की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। मंगलवार को हुए मुलाकात के बाद सरकार की ओर से बताया गया कि शाह को सीएम ने नए कानून लागू करने और नवाचारों से अवगत कराया। दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में नवाचारों की भी जानकारी दी।
रायशुमारी पूरी, आदेश जल्द होंगे जारी
सूत्रों के मुताबिक निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से तीन दौर की चर्चा हो चुकी है। संभवत: बिहार चुनाव से पहले आदेश जारी हो जाएंगे। कई की तो चुनाव में ड्यूटी भी लगेगी।
दूध का उत्पादन 25 प्रतिशत करेंगे
शाह को सीएम(CM Mohan Yadav) ने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ मिलकर मध्यप्रदेश दूध के उत्पादन को 25 फीसदी तक लेकर जाएगा। अभी प्रदेश में कुल राष्ट्रीय उत्पादन का 9 फीसदी दूध होता है।
राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रसार भारती को मिला नया अध्यक्ष, प्रसून जोशी की नियुक्ति
यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर का आगाज, खेल-खेल में सड़क सुरक्षा सीखेंगे 200 नौनिहाल
बक्सवाहा में स्वास्थ्य सेवाएं फेल: 3 घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस, घायलों को निजी वाहनों से भेजना पड़ा
पुलिस ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, निर्माता और खरीदार सहित चार गिरफ्तार
TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया