वोट चोरी पर भड़के संत समाज, कांग्रेस से मांगा जवाब
नई दिल्ली। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कांग्रेस के आरोपों को सनातन परंपरा को बदनाम करने की साजिश बताया और कहा कि यदि ऐसी बातें फैलाई गईं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, गुरुकुल के विद्यार्थियों, ब्रह्मचारियों और साधुओं के आधार व वोटर आईडी में पिता की जगह गुरु का नाम दर्ज होता है। बिना समझे राजनीतिक दल बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। संतों ने गलतफहमी फैलाने वालों के लिए ‘बुद्धि शुद्धि पूजन’ भी किया और राजनीतिकरण से बचने की अपील की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मचे बवाल पर राम जानकी मठ के संतों ने साफ किया है कि यह मामला धार्मिक परंपरा का है, न कि वोटर फ्रॉड का। यह मामला तब शुरू हुआ जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वाराणसी नगर निगम के 2023 चुनाव की मतदाता सूची का एक अंश शेयर करते हुए आरोप लगाया कि कश्मीरिगंज वार्ड-51 में एक ही व्यक्ति रामकमल दास के 50 से अधिक पुत्र दर्ज हैं। कांग्रेस ने इसे खुलेआम मतदाता चोरी का उदाहरण बताते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, मतदाता सूची में दर्ज पता बी-24/19 कोई आम मकान नहीं बल्कि राम जानकी मठ मंदिर है, जिसकी स्थापना आचार्य रामकमल दास ने की थी। मठ के प्रबंधक रामभरत शास्त्री ने सूची की प्रामाणिकता स्वीकार की लेकिन बताया कि यह गुरु–शिष्य परंपरा का हिस्सा है।
उन्होंने कहा, हमारे आश्रम में संन्यास लेने वाले शिष्य अपने गुरु को ही पिता मानते हैं। सांसारिक जीवन छोड़ने के बाद उनके आधिकारिक दस्तावेजों में पिता के नाम की जगह गुरु का नाम दर्ज किया जाता है। वरिष्ठ शिष्य अभिराम ने कहा कि यह परंपरा कानूनी रूप से मान्य है। उन्होंने कहा, 2016 में भारत सरकार ने साधु-संन्यासियों को यह अधिकार दिया कि वे अपने दस्तावेजों में जैविक पिता की जगह गुरु का नाम लिख सकें। यह न तो धोखाधड़ी है और न ही असंवैधानिक।
राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रसार भारती को मिला नया अध्यक्ष, प्रसून जोशी की नियुक्ति
यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर का आगाज, खेल-खेल में सड़क सुरक्षा सीखेंगे 200 नौनिहाल
बक्सवाहा में स्वास्थ्य सेवाएं फेल: 3 घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस, घायलों को निजी वाहनों से भेजना पड़ा
पुलिस ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, निर्माता और खरीदार सहित चार गिरफ्तार
TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया