Independence Day स्पेशल: घर पर बनाएं तिरंगा डिशेज, जो दिखने और स्वाद दोनों में कमाल हैं
नई दिल्ली। इस Independence Day आप देशभक्ति के रंग को सिर्फ दिल में ही नहीं, बल्कि अपनी रसोई में भी भर सकते हैं। जी हां, इस खास मौके पर घर पर ही बनाएं यहां बताई 3 तिरंगा डिशेज, जो न सिर्फ देखने में खूबसूरत हैं, बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट हैं। इन मजेदार और आसान रेसिपीज से आप अपने परिवार और मेहमानों को खुश कर सकते हैं और जश्न का मजा दोगुना कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इन लाजवाब तिरंगा डिशेज (Indian Tricolor Dishes) के बारे में।
तिरंगा पुलाव
अगर आपको चावल पसंद हैं, तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप रसोई में तिरंगा पुलाव तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह आपके मेन कोर्स को खास बना देगा।
इसे बनाने के लिए:
- केसरिया रंग: चावल को नारंगी रंग देने के लिए आप कद्दूकस की हुई गाजर या टमाटर की प्यूरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सफेद रंग: इसके लिए आप सादे उबले हुए बासमती चावल का इस्तेमाल करें।
- हरा रंग: पालक की प्यूरी या हरी सब्जियों जैसे मटर, बीन्स का इस्तेमाल करके आप चावल को हरा रंग दे सकते हैं।
- बस इन तीनों रंग के चावलों को एक साथ सजाकर गरमागरम परोसें। यकीन मानिए, इसका स्वाद और खुशबू दोनों ही दिल जीत लेंगे।
तिरंगा स्मूदी
अगर आप कुछ हेल्दी और रिफ्रेशिंग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह तिरंगा स्मूदी सबसे अच्छा ऑप्शन है। यह बच्चों और बड़ों, दोनों को बहुत पसंद आएगा।
इसे बनाने के लिए:
- केसरिया रंग: आम, पपीता, या गाजर को दही या दूध के साथ मिलाकर स्मूदी बनाएं।
- सफेद रंग: केले, दही और नारियल के दूध को मिलाकर एक गाढ़ी परत बनाएं।
- हरा रंग: पान, पुदीना या कीवी को मिलाकर हरे रंग की स्मूदी तैयार करें।
- इन तीनों परतों को एक लंबे गिलास में धीरे-धीरे डालें। आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी तिरंगा स्मूदी तैयार है।
तिरंगा सैंडविच
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो यह तिरंगा सैंडविच सबसे आसान और मजेदार डिश है। इसे आप सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स में भी बना सकते हैं।
इसे बनाने के लिए:
- केसरिया रंग: ब्रेड पर टमाटर, गाजर और मेयोनीज का पेस्ट लगाएं।
- सफेद रंग: बीच की परत के लिए पनीर या उबले आलू का मैश इस्तेमाल करें।
- हरा रंग: आखिर में हरे रंग के लिए पुदीना, धनिया और हरी मिर्च की चटनी लगाएं।
- इन तीनों लेयर्स को एक साथ रखकर सैंडविच बनाएं और तवे पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें। बस, आपका झटपट तिरंगा सैंडविच तैयार है।
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा
बिजली विभाग में ऐतिहासिक बीमा योजना, लाखों कर्मियों को राहत
Spirit Airlines Shutdown: अचानक बंद हुई एयरलाइन, हजारों कर्मचारियों पर संकट
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल