चिपलून हादसा: रफ्तार बनी काल, थार की टक्कर से 5 लोगों की मौत
रत्नागिरी। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिपलून तालुका के पिंपली में सोमवार देर रात एक भयानक सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। खबर है कि तेज गति से आ रही एक थार जीप ने एक यात्री रिक्शा को टक्कर मार दी। मृतकों में रिक्शा में सवार चार यात्री और थार चालक शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सोमवार रात करीब 11 बजे चिपलून के पास पिंपली में हुई। एक थार जीप तेज गति से जा रहा था, तभी उसने विपरीत दिशा से आ रहे एक यात्री रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिक्शा चकनाचूर हो गया। रिक्शा में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। थार चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद थार ने विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक को भी टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और शवों को चिपलून ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों की जाँच की। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं