खाद के लिए किसान परेशान, प्रबंधक के घर भरा पड़ा था स्टॉक – कमिश्नर ने लिया सख्त एक्शन
सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों के आक्रोश के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बीच चौंकाने वाला मामला सामने आया। रामपुर बाघेलान के बरती गांव में सहकारी समिति के प्रबंधक के घर का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें पर ही खाद का स्टॉक जमा करने की जानकारी मिली। वीडियो वायरल होने के बाद उपायुक्त सहकारिता ने समिति प्रबंधक पुष्पेंद्र अग्निहोत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब किसानों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें सेवा सहकारी समिति बरती के लिए आई खाद की बोरियां समिति प्रबंधक पुष्पेंद्र अग्निहोत्री के निजी आवास पर रखी हुई दिखाई दे रही थी।
किसानों ने लगाया था कालाबाजारी का आरोप
बरती, छिबौरा, मढ़ी और मझियार गांव के किसानों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि समिति प्रबंधक ने करीब 250 बोरी खाद अपने घर में छिपाकर रखी है। ताकि इसकी कालाबाजारी की जा सके या इसे अपने चहेतों को बांटा जा सके। किसानों का कहना था कि जब वे समिति में खाद लेने जाते तो उन्हें खाद न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया था कि अगर समिति में खाद नहीं है, तो इतनी बड़ी मात्रा में खाद प्रबंधक के घर कैसे पहुंच गई?
प्रशासन की सफाई- ओवर स्टॉक के कारण घर ले गए
मामले पर सहकारी बैंक के प्रबंधक केके द्विवेदी ने सफाई देते हुए कहा कि समिति में जगह की कमी (ओवर स्टॉक) और बारिश के कारण खाद को सुरक्षित रखने के लिए पंचनामा बनाकर प्रबंधक के घर पर रखवाया गया था। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस प्रक्रिया को अपनाने से पहले न तो कृषि विभाग और न ही सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया था।
दो अन्य प्रबंधकों को भी मिला नोटिस
किसानों की नाराजगी और बढ़ते दबाव के बीच प्रशासन ने दो अन्य समितियों पर भी कार्रवाई की है। स्टॉक में खाद होने के बावजूद किसानों को वितरित न करने के आरोप में चूंद समिति के प्रबंधक गोपिका प्रसाद पांडेय और अबेर के प्रभारी समिति प्रबंधक भूपेंद्र सिंह को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण