रायपुर सेंट्रल जेल से कैदी फरार, NDPS एक्ट में काट रहा था सजा
रायपुर : केंद्रीय जेल रायपुर से गुरुवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा काट रहा कैदी फरार हो गया। सख्त सुरक्षा के बावजूद कैदी के भाग जाने से सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, फरार कैदी का नाम चंद्रवीर सिंह है, जो वर्ष 2021 से जेल में बंद था।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब दो से 2:30 बजे के बीच पांच कैदियों को जेल परिसर में बने महिला जेल के पास अंडर कंस्ट्रक्शन हिस्से में वेल्डिंग का काम करने ले जाया गया था। इसी दौरान कैदी जेलकर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन ने अपने स्तर पर पतासाजी की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर गंज थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने पतासाजी शुरू कर दी है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर फरार कैदी की तलाश की जा रही है। उसकी फोटो जारी कर दी गई है।
शराब बेच रहे आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला
रायपुर के धरसीवां थाना अंतर्गत पुलिस चौकी सिलयारी क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल पर हमला और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक हरीशचंद्र बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 19 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल ग्राम कुरूद में अवैध शराब बिक्री की जांच के लिए पहुंचा था। इस दौरान गजेंद्र घृतलहरे, मनोज घृतलहरे, मोनिका और उनके परिवार के अन्य लोगों ने पुलिस दल को घेर लिया।
आरोप है कि आरोपितों ने पुलिस बल के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और झूठे प्रकरण में फंसाने की बात कहते हुए मारपीट की। मारपीट में प्रधान आरक्षक हरीशचंद्र बंजारे के हाथ में चोट आई है, वहीं आरक्षक टापलाल पठारी और महिला कोटवार रानी मानिकपुरी भी जख्मी हुए हैं। रानी मानिकपुरी को मोनिका द्वारा थप्पड़ मारा गया है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश