तूफानी बल्ला भी नहीं चला पाएगा दुबई में, रिंकू सिंह को मिली अलग जिम्मेदारी
नई दिल्ली : रिंकू सिंह को यूपी क्रिकेट का किंग कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा. उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 के 9वें मैच में रिंकू ने इसे साबित भी किया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गौर गोरखपुर लायंस के खिलाफ सिर्फ 48 गेंदों में 108 रन बनाकर इसका सबूत पेश किया. रिंकू सिंह ने अपनी इस शतकीय पारी में 8 छक्के और 7 चौके लगाए. वैसे रिंकू सिंह की ये पारी इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि उन्होंने एशिया कप से ठीक पहले अपना जलवा दिखा दिया है. रिंकू सिंह को भी एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है. लेकिन यहां सवाल ये है कि रिंकू सिंह को इस शतकीय पारी का इनाम भी मिलेगा, या फिर वो दुबई में सिर्फ पानी ही पिलाते नजर आएंगे?
रिंकू सिंह को शतक का फायदा नहीं मिलेगा!
रिंकू सिंह को उनकी मैच फिनिश करने की काबिलियत के लिए जाना जाता है और इसीलिए उनका चयन एशिया कप के लिए टीम इंडिया में हुआ है. लेकिन एक कड़वी हकीकत ये भी है कि रिंकू सिंह के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना लगभग नामुमकिन है. रिंकू सिंह जिस नंबर पर खेलते हैं, वहां टीम इंडिया ऑलराउंडर्स को खिलाना पसंद करती है. जिसमें हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. ये तीनों खिलाड़ी भी फिनिशर की भूमिका में रहते हैं, साथ ही वो गेंदबाजी भी करते हैं. इसके साथ-साथ जितेश शर्मा भी फिनिशर के तौर पर टीम में हैं और वो विकेटकीपर भी हैं. मतलब नंबर 5 से लेकर नंबर 8 तक ऑलराउंडर्स को मौका मिलना तय है, ऐसे में रिंकू सिंह शायद एशिया कप में एक बैकअप खिलाड़ी के तौर पर ही रहेंगे और शायद आप उन्हें मैचों में अपने साथियों को पानी पिलाते या फिर उनकी मदद करते हुए देखेंगे.
रिंकू ने गेंदबाजी भी शुरू की
वैसे रिंकू सिंह ने गेंदबाजी करनी भी शुरू कर दी है. यूपी टी20 लीग में दो मैचों में उन्होंने गेंदबाजी भी की और वो एक विकेट लेने में कामयाब भी रहे. मतलब रिंकू सिंह ये बात तो समझ गए हैं कि उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अगर जगह बनानी है तो इसके लिए उन्हें गेंदबाजी का ऑप्शन भी टीम को देना होगा. लेकिन उनका मुकाबला उन ऑलराउंडर्स से है जो काफी समय से खुद को साबित करते आ रहे हैं, ऐसे में एशिया कप में रिंकू की राह काफी मुश्किल है.
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
SCO बैठक में भारत का वार, Rajnath Singh ने पाकिस्तान को घेरा