मिशन 2027 को लेकर चंद्रशेखर आज़ाद का तीखा हमला, गठबंधन पर बोले- ‘अब नहीं होगा किसी के छल का शिकार’
शामली: उत्तर प्रदेश में अगले साल पंचायत चुनाव तो 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी, सपा के अलावा अन्य पार्टियां भी रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इस बीच, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद ही यह तय किया जाएगा कि गठबंधन किसके साथ होगा। वे धोखेबाजों से गठबंधन नहीं करेंगे। उन्ही दलों के साथ गठबंधन करेंगे जो उनके विचारों से मेल खाता होगा। एक न्यूज चैनल से बातचीत में नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम दोबारा धोखा नहीं खाएंगे। उनकी पार्टी जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारी करने में जुटी है। संगठन को भी मजबूत करने का काम किया जा रहा है।
2024 चुनाव में सपा से नहीं हो पाया था गठबंधन
चंद्रशेखर आजाद पहले भी यह बात कह चुके हैं कि उनकी पार्टी पंचायत चुनाव में पूरे दमखम से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के जब नतीजे आएंगे तो सबको यह पता चल जाएगा कि उनकी पार्टी की ताक़त क्या है? वे पंचायत चुनाव के नतीजे के बाद यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति को तय करेंगे। गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद सपा संग गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई थी। उन्होंने अकेले चुनाव लड़ा और नगीना से जीत हासिल की।
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
लापरवाही बनी काल, खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 3 वर्षीय बच्चा, मौत से मातम