4 माह की गर्भवती महिला के साथ कथित दुष्कर्म, मायके में घटी घटना से क्षेत्र में सनसनी, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में मायके में रह रही चार माह की गर्भवती युवती को दो लोगों ने अगवा कर हैवानियत की। दरिंदों के सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने से युवती की हालत गंभीर हो गई, जिसे लेकर परिजनों ने सरकारी हास्पिटल में भर्ती कराया है। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जिले में लड़कियों और मासूमों के साथ शर्मनाक अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। नारी सशक्तीकरण के लिए पुलिस की चलाए जा रहे कार्यक्रमों से भी गुंडों और शोहदों पर कोई लगाम नहीं लग रही है। इस बीच हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में हैवानियत और मानता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसे लेकर पुलिस वालों के भी होश उड़ गए है। थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 वर्षीय युवती अपने पिता के घर रह रही है। वह चार माह की गर्भवती भी है। परिजन खेतीबाड़ी के लिए घर से बाहर गए थे। तभी गांव के ही दो लोग घर में घुस गए और युवती को अगवा कर खेत ले गए।
मामला जानिए
दोनों युवकों ने चार माह की गर्भवती युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर किया, जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। दरिंदे युवती की हालत देख मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवती को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना से पूरे गांव के लोग हतप्रभ है। सूचना पाते ही कुरारा थाना पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
चार माह की युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर कुरारा थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों पर मुकदमा लिखा गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। बताया कि घटना में शामिल नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा