दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ का पहला बर्थडे मनाया, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बेटी के लिए खुद अपने हाथों से केक तेयार किया। आइए देखें अभिनेत्री ने क्या किया पोस्ट।
तैयार किया चॉकलेट केक
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ मंगलवार को एक साल की हो गई। इसके एक दिन बाद, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के पहले जन्मदिन के जश्न की प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें घर का बनाया हुआ चॉकलेट केक नजर आ रहा है।
दीपिका ने कहा- ये मेरी प्रेम भाषा है
अभिनेत्री ने ये पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरी प्रेम भाषा? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बना रही हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने गुब्बारे इमोजी में लगाए हैं।
भूमि पेडनेकर ने दिखाया प्यार
इस तस्वीर के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में सितारों से लेकर फैंस तक की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। इसके साथ ही यूजर्स ने भी दीपिका की बेटी को बर्थडे विश किया। साथ ही लोगों ने केक को भी पसंद किया।
दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह निर्देशक एटली की अगली फिल्म में वे नजर आएंगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। इस फिल्म का टाइटल तय नहीं है और अस्थाई तौर पर इसे ‘AA22XA6’ कहा जा रहा है। मेकर्स ने एनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया था, जिसमें दीपिका पादुकोण को तलवारबाजी करते देखा जा रहा था। इससे साफ हो गया है कि अभिनेत्री इस फिल्म में एक्शन अवतार में दिखेंगी।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा