आवास योजना का अनैतिक लाभ लेने वालों पर कसा जा रहा शिकंजा
आधा दर्जन परिवारों से की गई 3.61 लाख की वसूली
छतरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत पात्र हितग्राहियों को पक्का मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है, लेकिन कुछ लोग योजना का अनैतिक तरीके से लाभ ले रहे हैं? जिन्हें अब चिन्हित कर वसूली की जा रही है। चिन्हित परिवारों में वे लोग शामिल हैं, जिन्हों ने तो अपूर्ण आवास बनाए हैं या फिर दस्तावेजों में हेरफेर कर एक के स्थान पर दो हितग्राहियों का लाभ अर्जित किया है।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने बताया कि कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में नगर पालिका की एक टीम उक्त लोगों से लगातार वसूली कर रही है। शहर में चिन्हित परिवारों से कुल 72 लाख रुपए की वसूली की जानी है, जिसमें सोमवार को एसडीएम अखिल राठौर के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मौके पर जाकर 6 परिवारों से 3.61 लाख रुपए की वसूली की है। जिन लोगों से वसूली की गई है, उनमें आरती कुशवाहा और संतोष बसोर से 1-1 लाख, उमा कुशवाहा, नफीस मंसूरी और कुंदन मंसूरी से 50-50 हजार तथा ज्ञान अनुरागी से 11 हजार की राशि वसूलना शामिल है। सीएमओ ने बताया कि कई प्रकरण ऐसे हैं जिसमें पति पत्नी दोनों ने पैसा लिया है। जबकि परिवार में एक व्यक्ति को ही पैसा दिया जाना था तो गलत तरीके से जो राशि शासन से ली गई है उसको वापस किया जा रहा है। साथ ही जिन लोगों ने मकान का कार्य पूर्ण नहीं किया है। उनको भी मौके पर समझाइश दी जा रही है। वसूली की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट