राहगीरों को लूटने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने दबोचा
11 हजार नकद, हथियार और मोबाइल बरामद
बमीठा। थाना क्षेत्र के मड़तला रेलवे ब्रिज के पास पिछले दिनों हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के कब्जे से 11 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, अवैध देशी कट्टा, अपाचे मोटरसाइकिल और एक स्नैचिंग का मोबाइल फोन बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में से एक लिस्टेड गुंडा है और खिलाफ 8 अपराध पहले से दर्ज हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मड़तला रेलवे ब्रिज के पास आरोपियों ने फरियादी और उसके साथी से मोबाइल फोन व नगद राशि लूटी थी, जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मुखबिरों को सक्रिय किया और संदिग्धों की सूचना एकत्र की। जांच में दो आरोपी नितिन उर्फ राजा पुत्र अरविंद पांडेय निवासी ग्राम गढ़ा और नीरज पुत्र रामस्वरूप कुशवाहा निवासी दसईपुरा पर संदेह हुआ, जिसके चलते उनसे पूछताछ की गइ्र। पूछताछ में दोनों ने लूट और मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं स्वीकार कीं। दोनों के कब्जे से लूटे गए 11 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, अपाचे मोटरसाइकिल और राजनगर स्नैचिंग का मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी नितिन उर्फ राजा पांडेय होने के खिलाफ लूट, चोरी, बलवा, अवैध हथियार और अवैध वसूली जैसे 8 अपराध दर्ज हैं, जबकि नीरज कुशवाहा पर लूट व मारपीट के 2 मामले हैं। एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय, उपनिरीक्षक हरदेव सिंह, प्रधान आरक्षक राम कृपाल, सुरबिंद सिंगरौल, राजेश पटेल, आरक्षक उदयवीर, भानु पटेल और शैलेंद्र सिंह की टीम ने कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश