शिक्षक पात्रता परीक्षा के निर्णय से शिक्षकों में फूटा आक्रोश
शिक्षक संगठन ने जताया विरोध, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
छतरपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने सोमवार को जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर उच्चतम न्यायालय के शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) संबंधी निर्णय पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि यह निर्णय लाखों शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा और आजीविका को प्रभावित कर रहा है। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने शिक्षकों की सेवा को सुरक्षित करने की अपील की है।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार अरजरिया के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने पहुंचे शिक्षकों ने कहा कि 1 सितंबर 2025 को उच्चतम न्यायालय द्वारा सिविल अपील में निर्णय देते हुए सभी सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी को अनिवार्य कर दिया है, चाहे उनकी नियुक्ति कभी भी हुई हो। जिलाध्यक्ष आनंद कुमार अरजरिया ने कहा कि यह शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की 23 अगस्त 2010 की अधिसूचना के विपरीत है, जिसमें 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को छूट दी गई थी। इस निर्णय से 2010 से पूर्व वैध रूप से नियुक्त शिक्षकों की सेवा असुरक्षित हो गई है, और देशभर में लगभग 20 लाख शिक्षक चिंता में हैं। संगठन ने मांग की है कि अनुभवी शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और लाखों शिक्षकों को सेवा समाप्ति या आजीविका संकट से बचाने के लिए नीतिगत कदम उठाए जाएं। वहीं मध्यप्रदेश शिक्षक संघ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम सोनी ने कहा कि सभी शिक्षक पहले ही पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर सेवा में आए हैं, इसलिए दोबारा परीक्षा लेना न्यायसंगत नहीं है। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश