मढ़ा गांव को कैंसर का गांव बताना तथ्यात्मक भ्रामक है: डॉ. श्वेता गर्ग
ग्राम मढ़ा में कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया गया
ग्रामीणों के जांच के लिए ब्लड सैंपल लिए गए, लक्षणों के बारे में भी बताया गया
संतुलित आहार, व्यायाम और समय पर इलाज ही कैंसर से प्रभावी बचाव
छतरपुर। जिले के लवकुशनगर अंतर्गत ग्राम मढ़ा में कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता के निर्देशन में किया गया। कैंसर जांच विशेषज्ञ डॉ. श्वेता गर्ग ने बताया कि ग्राम मढ़ा में कैंसर जांच शिविर में ग्रामीणजनों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जांच के लिए ब्लड सैंपल लिए गए। जिससे बीमारी के जोखिमों का पता लगाया जा सके।उल्लेखनीय है कि कुछ समाचार के माध्यम से मढ़ा गांव को कैंसर का गांव बताया गया। इस बात को डॉ. गर्ग द्वारा तथ्यात्मक रूप से भ्रामक बताया गया है। उन्होंने कहा कि गाँव में कुछ मामलों की उपस्थिति है। लेकिन यह संख्या सामान्य स्तर पर है। कैंसर किसी विशेष क्षेत्र की बीमारी नहीं है। इसके पीछे मुख्य कारण तम्बाकू, गुटखा सेवन, अस्वस्थ खानपान, धूम्रपान, आनुवंशिक कारण और लक्षणों की देर से जाँच कराना हैं।
ग्रामीणों को कैंसर के प्रति दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
डॉ. द्वारा ग्रामीणों को कैंसर की सभी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। साथ ही कैंसर ऐप के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन जागरूकता और स्वास्थ्य सलाह लेने की जानकारी दी गई और नियमित स्क्रीनिंग और टेस्ट कराने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर के दौरान कैंसर की रोकथाम और पहचान से जुड़ी सूचना सामग्री वितरित की गई। जिसमें आसान भाषा में कैंसर के लक्षण और बचाव के तरीके बताए गए। शिविर की दौरान गाँव के कुछ परिवारों ने बताया कि उनके परिजन लंबे समय तक तम्बाकू और गुटखा का सेवन करते रहे। ऐसे उदाहरणों से स्पष्ट होता है कि कैंसर का कारण गाँव की भौगोलिक स्थिति नहीं, बल्कि जीवनशैली है।
तथ्य और जागरूकता
भारत में हर साल लगभग 40 प्रतिशत कैंसर के मामले तम्बाकू से जुड़े हैं। प्रारंभिक जाँच और समय पर इलाज से 70-80 प्रतिशत मामलों में कैंसर का सफल इलाज संभव है।
यह मिथक गलत है कि कैंसर टेस्ट या स्क्रीनिंग से फैलता है
ग्रामीणों से अपील की गई है भय फैलाने के बजाय जागरूकता बढ़ाएं। गाँव को कैंसर का गांव कहना न तो वैज्ञानिक है और न ही जिम्मेदाराना। नियमित स्क्रीनिंग, संतुलित आहार, व्यायाम और समय पर इलाज ही कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश