अलीराजपुर अब आलीराजपुर, मध्यप्रदेश के एक और जिले का नाम बदला
भोपाल : मध्यप्रदेश में जिलों, कस्बों और कई स्थानों के नाम बदले जाने का क्रम जारी है. अभी तक कई स्थानों के नाम बदले जा चुके हैं. अब प्रदेश के एक और जिले का नाम बदल दिया गया है. प्रदेश के छोटे जिलों में शामिल अलीराजपुर का नाम बदलकर अब आलीराजपुर कर दिया गया है. इसे लेकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अनापत्ति पत्र जारी कर दिया गया था और इसके बाद राज्य सरकार ने नाम बदले जाने की अधिसूचना जारी कर दी है.
अलीराजपुर हुआ आलीराजपुर, सभी स्थानों पर होगा बदलाव
राजस्व विभाग द्वारा जिला अलीराजपुर का नाम बदलाकर आलीराजपुर किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. अब इसके बाद सभी सरकारी दस्तावेजों में इसका नाम बदल दिया जाएगा. इसके अलावा जिले के अंदर भी शासकीय इमारतों पर लिखे गए नामों को भी बदला जाएगा.
इससे पहले बदला था होशंगाबाद जिले का नाम
अलीराजपुर के पहले राज्य सरकार ने 2022 में प्रदेश के होशंगाबाद जिले का नाम बदला था. इसका नया नाम नर्मदापुरम किया गया था. होशंगाबाद जिले के बाद होशंगाबाद संभाग का नाम भी बदलकर नर्मदापुरम संभाग किया गया था. यह फैसला नर्मदा नदी के सम्मान में किया गया था.
उज्जैन में भी बदले गए नाम
मुख्यमंत्री मोहन यादव 2025 में उज्जैन जिले के तीन गांवों के नाम बदल चुके हैं. मौलाना गांव का नाम विक्रम नगर, जहांगीरपुर का नाम जगदीशपुर और गजनी खेड़ी का नाम चामुंडा माता नगरी रखा गया था.
राजधानी भोपाल में भी बदले कई नाम
4 साल पहले राजधानी भोपाल के हबीबगंज रेल्वे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन किया गया था. इसके अलावा राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स को गुरुनानक टेकरी, पीरगेट को भवानी चौक, शैतान सिंह चौराहे को अहिल्याबाई होल्कर तिराहा मार्ग, मिंटो हॉल को कुशाभाऊ ठाकरे कंनवेंशन हॉल किया गया है. इस्लाम नगर का नाम जगदीशपुर किया जा चुका है. भोपाल शहर का नाम बदलकर भोजपाल करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका है.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक