‘लोका चैप्टर 1’ की धमाकेदार सफलता पर ममूटी का रिएक्शन, दुलकर सलमान ने किया खुलासा
मुंबई: मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1 - चंद्रा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म इस साल की एक सरप्राइज हिट निकली। फिल्म की कहानी और कल्याणी प्रियदर्शन की एक्टिंग ने लोगों को काफी प्रभावित किया। अब फिल्म के प्रोड्यूसर व अभिनेता दुलकर सलमान ने खुलासा किया कि उनके पिता व दिग्गज अभिनेता ममूटी और कल्याणी के पिता व दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन को फिल्म के सफल होने की उम्मीद नहीं थी।
मेरे पिता को नहीं थी बिल्कुल उम्मीद
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत के दौरान दुलकर सलमान ने बताया कि कैसे उनके और कल्याणी के पिता इस फिल्म को लेकर चिंतित थे, लेकिन अब उन्हें इस पर गर्व है। कल्याणी ने फिल्म की सफलता पर अपने पिता प्रियदर्शन की प्रतिक्रिया का भी खुलासा किया। दुलकर ने कहा कि उनके पिता को ‘लोका’ से बिल्कुल भी उम्मीदें नहीं थीं। उन्होंने कहा, 'तुम क्या सोच रहे थे? तुम यह शर्त क्यों लगा रहे हो?' मैंने उनसे सच-सच कहा - मुझे नहीं पता था। मुझे बस इस विचार पर विश्वास था। यह सही लगा। मेरे पिता भी चिंतित थे। उन्हें लगा कि हम थोड़े पागल हो गए हैं, लेकिन अब उन्हें बहुत गर्व है।
प्रियदर्शन ने दी बेटी कल्याणी को सलाह
वहीं इस दौरान अभिनेत्री कल्याणी ने लोका की सफलता पर अपने पिता व निर्देशक प्रियदर्शन की प्रतिक्रिया को याद करते हुए कहा कि सब कुछ हो जाने के बाद उन्होंने मुझे जो पहला संदेश भेजा, वह था, 'सफलता को अपने सिर पर मत चढ़ने दो और असफलता को अपने दिल पर मत चढ़ने दो।' वह अक्सर ऐसा कहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने इसे एक रिमाइंडर के तौर पर भेजा है और वह मुझे हर दिन याद दिलाते रहते हैं। यही बात मैं हमेशा याद रखती हूं।
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई ‘लोका’
‘लोका चैप्टर 1 - चंद्रा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। यह 200 करोड़ की कमाई करने वाली पहली महिला आधारित मलयालम फिल्म बन गई। इसके साथ ही कल्याणी प्रियदर्शन 200 करोड़ की कमाई करने वाली पहली मलयालम अभिनेत्री बन गई हैं। साथ ही लोका पहली मलयालम सुपर वूमेन फिल्म है। डोमिनिक अरुण द्वारा निर्देशित ‘लोका चैप्टर 1’ में कल्याणी प्रियदर्शन के साथ नस्लेन, सैंडी मास्टर के अलावा अरुण कुरियन, चंदू सलीमकुमार, निशांत सागर, रघुनाथ पलेरी, विजयराघवन, निथ्या श्री और सारथ सभा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश