करदाताओं को बड़ी राहत, वित्त मंत्रालय ने ITR फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ाई; जानें नई तारीख
व्यापार: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए एक और दिन की मोहलत दी है। देर रात जारी सूचना के मुताबिक रिटर्न आज भी फाइल किया जा सकता है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने को लेकर वित्त मंत्रालय ने जो सूचना जारी की है, इसके मुताबिक 16 सितंबर की रात 12 बजे तक आईटीआर फाइल किया जा सकेगा। सीबीडीटी के मुताबिक 15 सितंबर तक रिकॉर्ड 7.3 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं, जो पिछले साल के 7.28 करोड़ से अधिक है।
ऑनलाइन पोर्टल में परेशानियों की खबर
बता दें कि 15 सितंबर तक आयकर विभाग के अनुसार करीब सात करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल हुए। दरअसल, रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने के चलते अंतिम दिन ई-फाइलिंग पोर्टल पर यूजर्स को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि इसी कारण से सीबीडीटी ने आयकर दाताओं को रिटर्न दाखिल करने के लिए एक और दिन की मोहलत दी है।
रिटर्न दाखिल करने में देरी पर जुर्माने का प्रावधान
इससे पहले आयकर विभाग ने बताया था कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। सीबीडीटी ने 31 जुलाई की तारीख को बढ़ाकर 15 सितंबर किया था। ऐसे में अगर आपने अब तक आयकर रिटर्न नहीं भरा है, तो आज यह काम जरूर कर लें, अन्यथा जुर्माना लग सकता है। रिटर्न दाखिल करने के लिए आप अपनी कमाई और पेशे के हिसाब से आईटीआर फॉर्म का चयन कर सकते हैं।
इन विकल्प का कर सकते हैं चयन
आयकर कानून की धारा 44एडीए में कुछ खास पेशों के लिए कराधान का प्रावधान है, जहां सकल प्राप्तियों की 50 फीसदी हिस्सेदारी आपकी आय मानी जाती है। यह सिर्फ व्यक्तियों और साझेदारी फर्मों के लिए है। 44एडीए की तरह धारा 44एडी में भी व्यवसाय में लगे लोगों के लिए प्रावधान है, जिसमें टर्नओवर के 8 फीसदी को आय माना जाता है।
यह अनसुलझा विवाद है कि क्या 44एडीए के तहत कवर नहीं होने वाले लोग धारा 44एडी का विकल्प चुन सकते हैं।
तारीख को 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर किया गया था
विभाग ने मई में ऐसे व्यक्तियों, एचयूएफ और संस्थाओं द्वारा आकलन वर्ष (एवाई) 2025-26 (वित्तीय वर्ष 2024-25 में अर्जित आय के लिए) के लिए आईटीआर दाखिल करने की नियत तारीख को 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर करने की घोषणा की थी।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक