बाइक चालकों को जागरुक करने की अनूठी पहल
आरटीओ और यातायात प्रभारी ने पहनाए नि:शुल्क हेलमेट
छतरपुर। यातायात सप्ताह के तहत मंगलवार की शाम सागर रोड पर ट्रैफिक प्रभारी बृहस्पति साकेत और जिला परिवहन अधिकारी मधु सिंह ने लोगों को मुफ्त हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य हेलमेट के महत्व को समझाना और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता फैलाना था।
जिला परिवहन अधिकारी मधु सिंह ने बताया कि यातायात सप्ताह के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई की बजाय समझाइश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे तक करीब 15 चालकों को मुफ्त हेलमेट दिए गए, और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं ट्रैफिक प्रभारी बृहस्पति साकेत ने बताया कि 8 से 28 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में लोगों को हेलमेट के फायदे बताए जा रहे हैं। विशेष रूप से दुपट्टा बांधने वाली महिलाओं को हेलमेट पहनने की सलाह दी गई और हेलमेट बैंक की जानकारी भी साझा की गई। दोनों अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग का आग्रह किया।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक