रामपाल महाराज के पोस्टर फाडऩे वालों पर कार्रवाई की मांग
छतरपुर। पिछले दिनों रामपाल महाराज के जन्मदिन पर उनके शिष्य मंडल द्वारा शहर में लगाए गए बैनर पोस्टरों को कुछ असमाजिक लोगों द्वारा फाड़ दिया गया था, जिसको लेकर उनके शिष्य मंडल में नाराजगी है। मंगलवार को शिष्य मंडल ने शहर के कोतवाली और सिविल लाइन थाना में आवेदन देकर उक्त कृत्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
थाने में आवेदन देने पहुंचे रामपाल महाराज के शिष्य खूबचंद यादव ने बताया कि गत 6 से 8 सितंबर तक सभी शिष्यगणों ने रामपाल महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के लिए शहर में बैनर-पोस्टर लगाए थे, जिन्हें कुछ असमाजिक लोगों द्वारा फाड़ दिया गया। श्री यादव ने कहा कि रामपाल महाराज सभी धर्मों को समान मानते हैं, और साल में लगभग 6 समागम आयोजित करते हैं, जिसमें दहेज-मुक्त विवाह, रक्तदान और नेत्रदान जैसी सामाजिक सेवाएं दी जाती हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल कर पोस्टर फाड़ दिए साथ ही उन्हें सनातन धर्म के खिलाफ बताते हुए देवी-देवताओं की पूजा छुड़वाने का आरोप लगाया। खूबचंद यादव ने कहा कि हम किसी से बैरभाव नहीं रखते, लेकिन ऐसी घटनाओं से असामाजिकता फैलती है, इसलिए दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक