अपर कलेक्टर ने करीब दो सैकड़ा समस्याओं को सुना
घुवारा में हुई जनसुनवाई, समाधान के लिए पहुंचे लोग
छतरपुर। अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेवे की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई घुवारा के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पन्न हुई। जिला प्रशासन का यह नवाचार तहसील स्तर पर जारी है। जिससे आमजन को सुविधा हो रही है। घुवारा में एडीएम ने जनसुनवाई में प्राप्त 187 शिकायती आवेदनों की सुनवाई की और जिला अधिकारियों को प्राप्त शिकायती आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सहायक कलेक्टर आशीष पाटिल, एसडीएम आयुष जैन, तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में राजस्व विभाग से संबंधित 93 आवेदन, निकाय के 19, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 17, पुलिस विभाग के 11, एमपीईबी के 8, शिक्षा विभाग की 9, बैंक के 2, महिला बाल विकास के 7, जनजातीय कार्य विभाग 01 एवं ओआईसी एलएसके 01, कृषि विभाग के 02, पीएमजीएसवाई के 04, पीडब्ल्यूडी का 01, जल संसाधन के 02, खाद्य विभाग के 04, आबकारी के 02, मत्स्य विभाग के 02, रजिस्ट्रार एवं रीडर के 01-01 शिकायती आवेदन सहित कुल 187 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों का अवलोकन कर एडीएम ने अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। अगले मंगलवार को जनसुनवाई 23 सितम्बर को महाराजपुर एवं 30 सितम्बर को सटई तहसील में आयोजित होगी।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक