लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ने शहीद पथ पर दो लेन बढ़ाने के प्रस्ताव को दी हरी झंडी, गोमतीनगर टर्मिनल से जुड़ेगा मार्ग
लखनऊ: शहर में ग्रीन कॉरिडोर की तरह अब शहीद पथ कॉरिडोर बनाने की तैयारी है। शहीद पथ पर ट्रैफिक लोड को देखते हुए इसके दोनों ओर दो-दो लेन का एक्स्ट्रा कॉरिडोर बनाया जा सकता है। इसके साथ गोमतीनगर रेल टर्मिनल को क्लोवर लीफ से जोड़ने और इंजिनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास दूसरी दिशा में अंडरपास बनाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है। गोमतीनगर स्थित एक होटल में मंगलवार को एनएचएआई की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में
सांसद प्रतिनिधियों ने इसके सुझाव दिए। बैठक में सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने सहारा एस्टेट रोड के सामने रिंग रोड पर अंडरपास और इंजिनियरिंग कॉलेज चौराहे पर भारी ट्रैफिक होने के कारण स्वीकृत आरओवी के अलावा दूसरी दिशा में अंडरपास बनाने की बात कही। इसके साथ आउटर रिंग रोड पर अयोध्या राजमार्ग और रिंग रोड इंटरसेक्शन के पास ट्रैफिक जाम की समस्या का निरीक्षण कर उसके निराकरण के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
लखनऊ-मोहान हाईवे इंटरसेक्शन का निरीक्षण
एनचएआई की टीम के साथ प्रतिनिधियों ने लखनऊ-मोहान हाईवे इंटरसेक्शन तक निरीक्षण किया। मोहान हाईवे इंटरसेक्शन के पास सर्विस रोड का कार्य अधूरा मिला। कानपुर हाईवे इंटरसेक्शन पर निर्माणाधीन क्लवर-लीफ का निरीक्षण किया गया। साथ ही अयोध्या राजमार्ग पर हाईकोर्ट परिसर के पास पॉलिटेक्निक चौराहे से लेकर नहर के उस पार तक 6 लेन चौड़ी करण कर एलिवेटेड रोड के निर्माण पर भी चर्चा की गई। बैठक में एनएचएआई के मेंबर (ए) विशाल चौहान, सांसद के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. राघवेंद्र शुक्ल, मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल) नवीन कुमार, रीजनल अफसर संजीव शर्मा, एनएचएआई के परियोजना निदेशक कर्नल शरद चंद्र सिंह मौजूद रहे।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक