गलत दिशा और मोबाइल पर ड्राइविंग वालों को मिली सजा
बिलासपुर। सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाना अब बेहद महंगा साबित होगा। बिलासपुर यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 610 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द भी किए जा सकते हैं।
यह कार्रवाई एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई है। यातायात पुलिस का कहना है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना, तेज और लापरवाही से वाहन संचालन, मोबाइल पर बात करना, सिग्नल तोड़ना और खतरनाक स्टंटिंग जैसी गतिविधियों पर अब सीधी सख्ती होगी। कई प्रकरण न्यायालय भेजे गए हैं और कुछ चालकों को 10 हजार से ज्यादा जुर्माना भरना पड़ा है।
हाईटेक निगरानी में गलती कैद
सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए पुलिस न केवल फिजिकल चेकिंग कर रही है, बल्कि 550 से अधिक आईटीएमएस कैमरों से भी सख्त निगरानी की जा रही है। इन कैमरों में दर्ज हर गलती ऑटोमेटिक सिस्टम में सेव होती है। अगर कोई चालक बार-बार नियम तोड़ता है, तो उसके खिलाफ स्वत: लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
इस अभियान के तहत जिन 610 चालकों पर कार्रवाई हुई, उनमें से अधिकतर मामले शराब पीकर ड्राइविंग, तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने से जुड़े थे। सभी प्रकरणों में आरटीओ को प्रतिवेदन भेजा गया, जिस पर लाइसेंस निलंबित किए गए।
पुलिस की अपील
एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें। ऐसा करने से न सिर्फ उनकी बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि शहर में सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है।
किन मामलों में निलंबित हुए लाइसेंस
शराब पीकर वाहन चलाना, तेज और लापरवाही से ड्राइविंग, गलत दिशा में वाहन संचालन, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग, खतरनाक स्टंटिंग, मालवाहक गाड़ियों में सवारी ढोना, सिग्नल जंप करना
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक