जल जीवन मिशन से ग्रामवासियों को मिल रहा हर घर शुद्ध जल
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2019 को प्रारंभ किए गए जल जीवन मिशन का उद्देश्य देश के प्रत्येक ग्रामीण घर तक सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार इस संकल्प को मूर्त रूप दे रही है।
प्रत्येक ग्रामीण परिवार को शुद्ध पेयजल के लिए घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करना है। स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायत भवनों, स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों और सामुदायिक भवनों में काम लायक नल कनेक्शन प्रदाय कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है।
जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम ठुठीअम्बा के प्रधानटोली में जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना संचालित की गई है। यहां हर घर तक टंकी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। टंकी को सौर ऊर्जा पैनल से जोड़ा गया है, जिससे बिजली की समस्या भी नहीं रहती और ग्राम पंचायत को सतत जल आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।
गांव की पूर्व सरपंच बुधनी बाई बताती हैं कि “आज हर घर में नल से पानी पहुँच रहा है। पहले पीने के पानी के लिए हमें हैंडपंप और कुओं पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसमें काफी समय और मेहनत लगती थी। अब नल से पानी आने से हमें शारीरिक थकान से मुक्ति मिली है और समय की बचत भी होती है।” इसी तरह बसंती बाई का कहना है कि“अब हमें घर बैठे ही पीने और खाना पकाने के लिए शुद्ध पानी मिल जाता है। इससे जीवन बहुत आसान हो गया है।”
ग्रामीण बताते हैं कि जल जीवन मिशन के पहले गर्मियों में जल स्तर नीचे चले जाने से हैंडपंप और कुओं से पानी लाना कठिन हो जाता था। बरसात के मौसम में दूषित पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता था। लेकिन अब पानी की नियमित जाँच होती है और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप जलजनित बीमारियों में भी कमी आई है। ग्रामीणों ने हर घर नल-जल योजना की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाने पर श्रीलेखा मित्रा पर FIR, जानिए कौन हैं और क्या दी सफाई
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर MBBS इंटर्न डॉक्टरों का संघर्ष जारी, भोपाल में अनिश्चितकालीन आंदोलन
शेयर बाजार ने ली राहत की सांस, शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए 2 दमदार दांव
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में Hero EV की नई छलांग, नेपाल में उतारीं 3 बाइक्स
सरकार का बड़ा एक्शन: पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी, लोकसभा में पेश होगा बिल
आतंक फैलाने की कोशिश नाकाम, तीर-धनुष लहराने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा
'धूम 4' से लेकर 'लव एंड वॉर' तक, रणबीर कपूर ने पहली बार खुलकर रखी अपनी बात
27 जुलाई का इंतजार खत्म, लेकिन ई-बसों के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार
AI की तीसरी आंख से सुरक्षित होगा विश्वनाथ धाम, 2575 कैमरे और ड्रोन रहेंगे तैनात
हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई अस्पताल में भर्ती