वैश्विक स्वर्ण खनन मानचित्र पर उभरा कटनी जिला
भोपाल : कटनी जिले ने खनन क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। जिले के स्लीमनाबाद के इमलिया गोल्ड ब्लॉक की खदान से जल्द ही स्वर्ण खनन शुरू हो जायेगा। सोमवार को कलेक्टर आशीष तिवारी और प्रोस्पेक्ट रिसोर्स मिनरल्स प्रायवेट लिमिटेड कम्पनी के डायरेक्टर अविनाश लांडगे के मध्य गोल्ड ब्लॉक की माइनिंग लीज का एमओयू हुआ। मध्यप्रदेश का कटनी जिला वैश्विक स्वर्ण खनन मानचित्र पर प्रतिष्ठित हो गया है।
कलेक्टर तिवारी ने बताया कि ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से प्रोस्पेक्ट रिसोर्स मिनरल्स प्रायवेट लिमिटेड कम्पनी नरीमन प्वाइंट मुम्बई को 50 वर्ष की अवधि के लिये स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया में 6.510 हेक्टेयर क्षेत्र का खनि पट्टा प्रदान किया गया है। तिवारी ने बताया कि इमलिया गोल्ड माइंस में उत्खनन कार्य शुरू होने से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही जिले को क्षेत्रीय स्तर पर अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। जिससे जिले और समूचे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि पूरे देश में अभी तक केवल कर्नाटक से ही गोल्ड माइनिंग हो रही थी। अब इस एमओयू से मध्यप्रदेश में भी सोने का खनन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि कटनी खनिज सम्पदा से समृद्ध जिला है और यहाँ पर चूना, बॉक्साइट, लाइम स्टोन और क्रिटिकल मिनरल्स बहुतायात में उपलब्ध हैं।
उप संचालक माइनिंग ने कहा कि कटनी जिले में नये खनिज स्रोतों के रूप में सोने की खदान में सोने के साथ बेसमेटल, चाँदी, लेड (सीसा) और कॉपर भी निकलेगा। जल्द ही कम्पनी इमलिया गोल्ड माइंस से सोना निकालने के लिये मशीनरी सिस्टम इंस्टाल करेगी। भू-गर्भ शास्त्रियों के प्राथमिक अन्वेषण रिपोर्ट में इमलिया गोल्ड माइंस से 14 लाख टन मिनरल्स मिलना संभावित है इससे अलग ग्रेड और मात्रा में संधारण के बाद धातु निष्कर्षण हो सकेगा।
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
छात्रों के हित में योगी का बड़ा बयान, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- इस वजह से मन है दुखी
रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों पर लगा ब्रेक, BCCI ने साफ कर दी पूरी तस्वीर
पहली जीत के लिए तरस रही टीम को मिली राहत, श्रेयस अय्यर पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा कमेंट
घर में बनाएं फ्रेश तंदूरी मसाला, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
बैंगन पसंद नहीं करने वाले बच्चे भी खाएंगे चाव से, ट्राई करें ये 3 आसान रेसिपी
सावधान! नंबर मिलाने की कोशिश बनी ठगी का कारण, पीड़ित के खाते से गायब हुए पैसे