रात लगभग एक बजे बिजली बहाल हुई, इससे पहले 15 हजार लोग रातभर अंधेरे में परेशान रहे
गोरखपुर: बिजली के फाल्ट से आए दिन लोगों को बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। रविवार रात लगभग 11 बजे के आसपास पादरी बाजार उपकेंद्र पर एफसीआई से आने वाली 33 केवीए केबल का जंपर कटने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। लगभग 15 हजार घरों के उपभोक्ता पूरी रात बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से परेशान रहे। सोमवार सुबह छह बजे के बाद बिजली बहाल की गई।
बताया जा रहा है कि रविवार रात 11 बजे अचानक पादरी बाजार उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली चली गई। इससे उपभोक्ता गर्मी से परेशान हो गए। आधे घंटे इंतजार के बाद उपभोक्ताओं ने बिजली घर में फोन लगाया जिसे तत्काल बिजली मिलने का आश्वासन मिला। रात लगभग एक बजे के आसपास बिजली आई।
इसके बाद भी उपभोक्ताओं की उम्मीद पर पानी फिर गया। बिजली आने के कुछ ही समय के बाद लो-वोल्टेज हो गया। इससे उपकरण नहीं चल रहे थे। पंखा नाम मात्र का घूम रहा था। इसके बाद लोगों ने इंतजार में ही छत पर टहल कर पूरी रात गुजार दी।
वहीं उपभोक्ता नीरज पांडेय ने बताया कि यहां बिजली जाती है तो बिजली के अधिकारी सुनते नहीं हैं। हम लोगों को बस इंतजार ही करना पड़ता है। विभाग वाले मनमाने समय में फाल्ट को ठीक करते हैं। रविवार रात को गुल बिजली सोमवार सुबह आई। वहीं विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि 33 केवीए लाइन में फाल्ट से परेशानी हुई थी। बिजली कर्मचारियों ने इसे बाद में ठीक कर लिया।
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सुरंग में मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 10 श्रमिकों की मौत पर पीएम ने जताया शोक
हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे KCP के 46 उग्रवादी, मणिपुर में शांति की नई उम्मीद