जुबीन गर्ग की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, अबतक दो आरोपी गिरफ्त में
मुंबई: हाल ही में असमिया गायक जुबीन गर्ग का निधन हो गया। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जुबीन गर्ग निधन के मामले में संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महंत को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने बताया कि गोस्वामी और महंत को कई दिनों की पूछताछ के बाद शाम को गिरफ्तार किया गया। उन पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
असम पुलिस की सीआईडी के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि अदालत द्वारा 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद दोनों से पूछताछ जारी है।
चार लोगों की हुई गिरफ्तारी
एक अधिकारी ने कहा, 'हमें उनके खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं। इसलिए आगे की पूछताछ के लिए उनकी गिरफ्तारी जरूरी थी।'
पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही मामले में गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा और महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पहले हुईं दो गिरफ्तारियां
उन्होंने बताया कि श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उन पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश सहित कई मामले दर्ज किए गए हैं।
असम पुलिस की सीआईडी के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि अदालत की तरफ से श्यामकानु महंत और सरमा को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उनसे पूछताछ जारी है।
60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं
सीआईडी गर्ग की मौत के मामले की जांच कर रही है। राज्य भर में 60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं। श्यामकानु महंत नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के मुख्य आयोजक हैं, जहां गायक प्रस्तुति देने गए थे। महंत और उनके प्रबंधक शर्मा सहित लगभग 10 अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई हैं।
19 सितंबर को हुआ था निधन
गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। वह श्यामकानु महंत और उनकी कंपनी द्वारा आयोजित प्रोग्राम में गए थे। असम पुलिस ने मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
बाढ़ बनी आफत, लखीमपुर खीरी में सड़कें डूबीं; 12 से अधिक गांवों का संपर्क बाधित
विपक्ष के हंगामे से संसद की कार्यवाही प्रभावित, दोनों सदनों में नहीं चल सका कामकाज
हरारे की पिच पर क्या कहता है रिकॉर्ड? बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए कैसी रहेगी चुनौती?
काले कपड़ों में सांसदों का विरोध, संसद परिसर में बढ़ी राजनीतिक हलचल
सीएम थलपति ने NEET को बताया समस्या की जड़, परीक्षा खत्म करने की रखी मांग
बालेन शाह के बदले तेवर, भारत और चीन के राजदूतों से जल्द होगी बैठक
NEET विवाद की गूंज एमपी विधानसभा में, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
CJP प्रदर्शन में शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, अस्थमा अटैक के बाद दी हेल्थ अपडेट
103 अपात्र कर्मचारियों को लेकर नया विवाद, नियमों के उल्लंघन का आरोप
रीवा में दबंगों ने रोका आम रास्ता, 500 परिवारों ने लगाई न्याय की गुहार