‘कांतारा चैप्टर 1’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही, जानिए अन्य फिल्मों का क्या हाल है
मुंबई: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ के अलावा ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, ‘ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ जैसी फिल्में मौजूद हैं। अब तक इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन किया है? क्या ‘कांतारा चैप्टर 1’ के सामने ये सभी टिक पा रही हैं? जानिए, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 6वें दिन की कितनी कमाई
ऋषभ शेट्टी अभिनीत और निर्देशित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अब तक 290 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने 6वें दिन में आकर 33.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिस तेजी से यह फिल्म कलेक्शन कर रही है, उससे लगता है कि जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का कलेक्शन
‘कांतारा चैप्टर 1’ फिल्म की आंधी के सामने ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का कलेक्शन काफी कम हो गया है। जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म ने 6वें दिन में आकर 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 36.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘ओजी’ का कम होने लगा कलेक्शन
पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ को सिनेमाघरों में 13 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने 13वें दिन यानी मंगलवार को 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 185.85 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही थी लेकिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ के कारण इसकी कमाई में गिरावट दिखने लगी है।
लाखों में सिमटी ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के कलेक्शन की बात करें तो 19वें दिन में आकर फिल्म की कमाई लाखों में सिमटी गई। फिल्म ने 19वें दिन में 75 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म सिर्फ 109.40 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर सकी है।
सदन में पेपर लीक पर छिड़ सकती है बहस, सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति
केजरीवाल बोले- पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में किया बड़ा सुधार, भाजपा पर साधा निशाना
'अब सिर्फ पीओके की बात होगी'— कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा अल्टीमेटम
पर्यटकों को इतिहास के नाम पर ठगा, नकली रोमन थिएटर का राज 10 साल बाद खुला
विश्व कप में भारतीय शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, ईशा सिंह को स्वर्ण और मनु भाकर को कांस्य
विश्वकप और एशियाड मिशन के लिए सख्त अनुशासन, सविता ने बताई टीम की खास तैयारी
'स्ट्रीट फाइटर' वाले बयान से गरमाई राजनीति, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब
किसानों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने 82 लाख से अधिक किसानों को भेजी ₹3300 करोड़ की सहायता राशि
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग