एशेज के पहले टेस्ट से बाहर हुए पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ा झटका
नई दिल्ली: नवंबर के आखिरी हफ्ते से एशेज सीरीज का बिगुल बज जाएगा. इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली क्रिकेट की इस सबसे बड़ी टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए खबर कुछ अच्छी नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि उस पर उसके कप्तान को लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. ऐसी खबर है कि ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस एशेज सीरीज के पहले मैच से बाहर हो सकते हैं. बैक इंजरी से जूझ रहे कमिंस के एशेज सीरीज के आगाज तक पूरी तरह से ठीक होने में अभी सस्पेंस है.
एशेज सीरीज से बाहर होंगे पैट कमिंस!
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कमिंस का अभी भी रिहैब चल रहा है. ताजा स्कैन में उनकी चोट में कुछ सुधार दिखा है. लेकिन, वो सुधार अभी इतना नहीं हुआ है कि वो सीधे बॉलिंग करने लग जाएं. अगले महीने से एशेज की शुरुआत है और उससे पहले कमिंस की चोट पर आई अपडेट ऑस्ट्रेलिया के नजरिए से अच्छी नहीं है.
सूत्रों की मानें तो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी वापसी में अभी दिसंबर तक का समय लग सकता है. अगर इतना समय लगता है तो कमिंस सिर्फ एशेज के पहले टेस्ट से ही नहीं बल्कि सीरीज में आगे कुछ और टेस्ट भी नहीं खेल सकते हैं.
कब से है एशेज सीरीज?
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैड के बीच एशेज सीरीज का आगाज 21 नवंबर से हो रहा है. पहला टेस्ट 21 नवंबर से 25 नवंबर के बीच पर्थ में खेला जाएगा. 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 जनवरी से 8 जनवरी 2026 के बीच सिडनी में खेला जाएगा.
स्टीव स्मिथ कर सकते हैं कप्तानी
एशेज सीरीज से पैट कमिंस अगर बाहर रहते हैं तो उनकी जगह स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालते दिख सकते हैं. स्मिथ कप्तानी के लिए ऑटोमैटिक चॉइश होंगे, जिनके पास 40 टेस्ट का अनुभव है. कमिंस के ना होने ऑस्ट्रेलिया को गेंदबाजी में भी उनका विकल्प तलाशना होगा. सवाल रहेगा कि स्टार्क और हेजलवुड के साथ कमिंस की जगह लेगा कौन? इस बड़े सवाल का जवाब स्कॉट बोलैंड के तौर पर हो सकता है.
सदन में पेपर लीक पर छिड़ सकती है बहस, सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति
केजरीवाल बोले- पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में किया बड़ा सुधार, भाजपा पर साधा निशाना
'अब सिर्फ पीओके की बात होगी'— कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा अल्टीमेटम
पर्यटकों को इतिहास के नाम पर ठगा, नकली रोमन थिएटर का राज 10 साल बाद खुला
विश्व कप में भारतीय शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, ईशा सिंह को स्वर्ण और मनु भाकर को कांस्य
विश्वकप और एशियाड मिशन के लिए सख्त अनुशासन, सविता ने बताई टीम की खास तैयारी
'स्ट्रीट फाइटर' वाले बयान से गरमाई राजनीति, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब
किसानों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने 82 लाख से अधिक किसानों को भेजी ₹3300 करोड़ की सहायता राशि
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग