JDU ने बांटे सिंबल, अनंत सिंह मोकामा से होंगे पार्टी उम्मीदवार
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले एनडीए में सीट शेयरिंग के ऐलान के बाद जेडीयू ने उम्मीदवारों को सिंबल (चुनाव चिन्ह) देना शुरू कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर लगातार संभावित उम्मीदवारों को बुलाकर पार्टी सिंबल सौंपा जा रहा है. गौर करने वाली बात ये है कि अभी तक जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक तौर पर कोई लिस्ट जारी नहीं की है.
सीएम हाउस में इस दौरान नीतीश कुमार के साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे. पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह कदम इस बात का संकेत है कि जेडीयू ने अपनी सीटों को लेकर अंदरूनी स्तर पर अंतिम फैसला कर लिया है. अब तक जिन नेताओं को जेडीयू का सिंबल दिया गया है, उनमें प्रमुख नाम हैं- प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री सुनील कुमार, जमालपुर से उम्मीदवार शैलेश कुमार, पूर्व मंत्री दामोदर रावत और मंत्री रत्नेश सादा.
सबसे अहम बात यह रही कि मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह को भी जेडीयू का सिंबल दिया गया, हालांकि उन्होंने खुद इसे लेने के बजाय अपने प्रतिनिधि को भेजा. पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगले 24 घंटों में और उम्मीदवारों को सिंबल सौंपे जा सकते हैं. आपको बता दें कि रविवार को ही एनडीए ने शीट शेयरिंग का ऐलान किया था.
इसके मुताबिक, बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे वहीं चिराग की पार्टी लोजपा (आर) 29 तथा मांझी की पार्टी हम (एस) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलम को 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. 2005 बाद यह पहली बार है जब जेडीयू और बीजेपी बराबर सीटों पर चुनाव लडेंगे. इससे पहले गठबंधन में हमेशा जेडीयू, बीजेपी से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ती रही है.
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव