दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा, अब दे रहे धमकी
फरियादी ने पुलिस पर लगाए मिलीभगत के आरोप
छतरपुर। भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम अमरवां के रहने वाले एक किसान ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों द्वारा उसकी जमीन पर तारबारी लगाकर जबरन कब्जा कर लिया गया है और अब उसे धमकी दी जा रही है। किसान ने पुलिस पर भी साठगांठ के आरोप लगाए हैं।
किसान सोनू पुत्र सूका यादव उम्र 28 वर्ष ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि वह अपने पूर्वजों के समय से जिस जमीन पर मकान बनाकर रहते आ रहा है, उसी जमीन पर गांव के काशीराम यादव, वृंदावन यादव, रमेश यादव और राजाराम यादव ने तारबारी लगाकर कब्जा कर लिया है। सोनू के मुताबिक उसने घुवारा चौकी में रिपोर्ट की थी, जिसके बाद आरोपियों को बुलाया गया लेकिन आरक्षक विजय यादव ने उनसे 10 हजार रुपये लेकर साठगांठ कर ली। सोनू के मुताबिक रिपोर्ट के अगले दिन वह फिर से चौकी गया था, और जब घर वापिस लौट रहा था तभी आरोपियों ने लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी दिखाकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सोनू ने एसपी से निवेदन किया है कि उसकी जमीन उसे वापिस दिलाई जाए, तथा आरोपी और पैसे लेने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाए।
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई