1 नवम्बर 2025 को जिले में आयोजित होगा युवा उत्सव
कलेक्टर अध्यक्षता में जिला स्तरीय युवा उत्सव के संबंध में बैठक सम्पन्न
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 29वां जिला स्तरीय युवा उत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अगम जैन, खेल अधिकारी राजेन्द्र कोष्टा, शासकीय एवं निजी कॉलेज के प्रोफेसर, युवा समन्वयक एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने बैठक में निर्देश दिये कि इस बार युवा उत्सव को और अधिक भव्यता के साथ आयोजित किया जाए। साथ ही प्रतियोगिता में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए। 29वां युवा उत्सव जिले में 01 नवम्बर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी छात्र-छात्राओं के पंजीयन हेतु आवेदन प्राप्त करना प्रारंभ कर दिए गए है।
चयनित प्रतिभागियों को संभाग स्तर पर भेजा जाएगा
खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष तक के प्रतिभागी सहभागिता कर सकते है। 1 नवम्बर 2025 को महाराजा छत्रसाल बु.वि. छतरपुर में प्रात: 09:30 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिनमें विज्ञान मेला, सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन, भाषण, कहानी लेखन, पेंटिग आदि विधाओं में इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। उक्त विधाओं में चयनित प्रतिभागियों को संभाग स्तर पर भेजा जाएगा। प्रतिभागियों का पोर्टल पर पंजीयन आवश्यक है। पंजीयन एवं पंजीयन फार्म जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। पंजीयन की अंतिम दिनांक 28 अक्टूबर 2025 है। अधिक जानकारी के खेल विभाग के प्रिंस परमार मो. 9993015818 एवं जूडो प्रशिक्षक शंकरलाल रैकवार मो. 9179765609 पर संपर्क कर सकते हैं।
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई