छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में शुक्रवार को सहायक कलेक्टर अशीष पाटील सहित उपसंचालक कृषि डॉक्टर रवीश कुमार एवं वैज्ञानिक डॉक्टर राजीव सिंह द्वारा संयुक्त रूप से धान फसल का प्रक्षेत्र निरीक्षण ग्राम अर्जुनीया विकासखण्ड राजनगर का किया गया। ग्राम में धान की उन्नत प्रजाति बासमती धान की टाइप 3 का उत्पादन कार्यक्रम लगभग 550 एकड़ खेत में किया जा रहा हैं और वर्तमान में फसल परिपक्वता स्थिति में है। जिस फसल की कटाई गहाई एवं संसाधन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कृषकों द्वारा और अधिक उत्पादकता बढ़ाने हेतु प्रसन्न पूछे गए। जिसके परिपेक्ष्य में वैज्ञानिक द्वारा नवीन तकनीक के बारे में बताया गया। उक्त फसल के संसाधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि उक्त प्रजाति उच्च गुणवत्ता युक्त हैं इसलिए उनके गुणवत्ता पर कुप्रभाव न पड़े।