जन सहयोग रसोई द्वारा किया गया मिष्ठान एवं फलों का वितरण
छतरपुर। दीपावली के अवसर पर जन सहयोग रसोई के संस्थापक प्रकाश चंद्र जैन द्वारा बस स्टैंड क्रमांक 2 पर निर्धन एवं बस स्टैंड पर कार्य करने बाले मजदूरों आदि को दीपावली से पहले ब्रेड पकोड़ा, केला ,दलिया की खिचड़ी एवं जलेबी आदि मिष्ठान खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया। मिष्ठान वितरण से पहले इस्कॉन टेंपल से अनुकूल प्रभु जी द्वारा भोजन से पहले भजन एवं आम जन को संबोधन कर दीवाली की शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर समाजसेवी शंकरलाल सोनी, संपूर्ण सिंह सरदार, कैट व्यापारी संघ अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, मानवाधिकार प्रशासनिक संस्थान से पंकज जैन, संगम सेवालाय से विपिन अवस्थी -अंजू अवस्थी, प्रभा वैद्य, दमयंती पानी, के एन सोनम, श्रीमती शुभा द्विवेदी, अरुण राय, जगदीश टिकरया, जय कुमार गुप्ता, मरजीना बानो, नीरज कठैल, राजीव रूसिया, प्रमोद खरे, मनोज खत्री, अरुण मिश्रा, बलजीत कौर, परविंदर पाल चान्ना, राजेश गुप्ता आदि द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत