अस्पताल में शराबी ड्राइवर ने मचाई तबाही
दो कारें, 20 बाइक और महिला-बच्ची को मारी टक्कर, लोगों ने पीटा
छतरपुर। मंगलवार देर रात जिला अस्पताल परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शराबी ड्राइवर ने अस्पताल में खड़ी दो कारों, करीब 20 बाइकों और एक महिला-बच्ची को टक्कर मार दी। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी ड्राइवर की जमकर पिटाई की, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया और कोतवाली थाने पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निजी स्कूल वैन (एमपी 16 टी 2066) का चालक इकराम देर रात अस्पताल परिसर में शराब पी रहा था। नशे में धुत होकर उसने वैन स्टार्ट की और तेज रफ्तार से गेट की ओर बढऩे लगा। वैन पहले ब्लड बैंक के पास खड़ी कारों से टकराई, इसके बाद एक स्कूटी को टक्कर मारी जिस पर एक महिला और बच्ची बैठी थीं। दोनों को हल्की चोटें आईं।
ड्राइवर यहीं नहीं रुका उसने वैन को पार्किंग की ओर मोड़ते हुए करीब 20 बाइकों को रौंद डाला। जब अस्पताल गार्ड अरविंद सिंह ने रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने उस पर भी वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। गार्ड किसी तरह बचकर भागा, जबकि वैन अस्पताल गेट पर जाकर रुक गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान अस्पताल चौकी पुलिस ने भीड़ से आरोपी को छुड़ाकर पुलिस के हवाले किया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ड्राइवर इकराम इस वैन का उपयोग स्कूल के बाद शव वाहन के रूप में करता है। उस पर मरीजों और ब्लड की दलाली करने के भी आरोप हैं। बताया गया है कि वह अस्पताल में आए दिन नशा पार्टी भी आयोजित करता है। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिकों ने नुकसान की भरपाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जिला अस्पताल परिसर में दलालों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा आम हो गया है। कई बार प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद स्थायी सुधार नहीं हुआ। गार्ड अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी को अस्पताल चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
लापरवाही बनी काल, खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 3 वर्षीय बच्चा, मौत से मातम