सेंसेक्स 734 अंक चढ़ा, निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड—दिवाली के बाद बाजार में जबरदस्त उछाल
व्यापार: दिवाली के बाद गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 734.36 अंकों की उछाल के साथ 85,160.70 अंक पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 198.30 अंकों की तेजी के साथ 26,066.90 अंक पर कारोबार कर रहा है।
आईटी और बैंकिंग सेक्टर में तेजी
गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स भी 734.36 अंकों की बढ़त के साथ 85,160.70 पर खुला, जो 27 सितंबर 2024 को दर्ज किए गए अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 85,478.25 के करीब है। वहीं निफ्टी 50 सूचकांक सितंबर 2024 के बाद पहली बार 26,000 के स्तर को पार कर गया और 188.60 अंकों की बढ़त के साथ 26,057.20 पर खुला। सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, एचसीएलटेक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप गेनर्स रहे। जबकि, इटरनल, बजाज फिनसर्व, एसबीआई और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स थे।
जियोजिट इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट वी. के. विजयकुमार ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते की खबरें बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। निफ्टी के इम्प्लाइड ओपन से भी बाजार की प्रतिक्रिया सामने आई है। त्योहारों के मौसम में पहले ही शुरू हुई तेजी अब और तेज होगी और निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। हाल ही में विदेशी निवेशकों का खरीदारी में आना और शॉर्ट कवरिंग भी इस रैली को और गति दे सकता है।
विदेशी बाजार हुए लाल
अमेरिकी बाजार में पिछले ट्रेडिंग सेशन में डाउ जोंस 0.71 प्रतिशत या 334.33 अंक की गिरावट के साथ 46,590.41 पर बंद हुआ। अधिकांश एशियाई बाजार सुबह के कारोबार में लाल निशान में रहे । चीन का शंघाई इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहा था। जापान का निक्केई 1.35 प्रतिशत की गिरावट में था। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की गिरावट में रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.42 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहा था।
बता दें कि दिवाली के कारण बुधवार को शेयर बाजार बंद रहे। मंगलवार को एक घंटे के मुहुर्त ट्रेडिंग सत्र में सेंसेक्स 62.97 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 84,426.34 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25.45 अंक या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,868.60 पर बंद हुआ।
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
लापरवाही बनी काल, खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 3 वर्षीय बच्चा, मौत से मातम
छात्रों के हित में योगी का बड़ा बयान, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष का हमला, टीकाराम जूली ने PM से की बड़ी अपील
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- इस वजह से मन है दुखी