सेन समाज ने महाआरती व राष्ट्रगान गाकर की सुख शांति की कामना, रक्त वीरों का किया सम्मान
छतरपुर। श्री श्री 1008 स्वर्ण श्रृंगार हनुमान टोरिया मंदिर परिसर में 28 अक्टूबर दिन मंगलवार को जिला सेन समाज द्वारा संगीत में सुंदरकांड महाआरती, राष्ट्रगान के साथ देश में सुख शांति की कामना कर महाप्रसाद का वितरण किया गया साथ ही पीडि़त मानवता की सेवा करने में अग्रसर भूमिका निभा रहे रक्तबीर अमित जैन एवं उनके साथियों का जोरदार सम्मान किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ.राधेश्याम सोनी एवं दिलीप सेन द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम के संयोजक दिलीप सेन जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान टोरिया मंदिर परिसर में प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड एवं महा आरती का आयोजन किसी न किसी धार्मिक सामाजिक अथवा सांस्कृतिक संगठन द्वारा किया जाता है। इसी तारतम्य में मंगलवार को जिला सेन समाज छतरपुर द्वारा उक्त धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजू महाराज द्वारा विधिवत पूजन कराकर सुंदरकांड प्रारंभ कराया गया, तदुपरांत महाआरती व राष्ट्रगान कर सभी उपस्थित भक्तजनों को महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर रक्तदान के माध्यम से जिले में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले रक्त वीर अमित जैन एवं उनकी समिति सदस्यों का फूल माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर सेन समाज के जिला अध्यक्ष हेमराज वर्मा और उपस्थित बंधुओं द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लल्लू राम सेन ,डॉ. बी. एल. वर्मा, आर.एस. वर्मा , राजेंद्र सेन, डॉ. आशुतोष वर्मा, एडवोकेट नंदकिशोर ओमरे, कालीचरण सेन, पार्षद हरि सेन, उमेश सेन, अशोक सेन, संजय सेन,आनंद प्रकाश सेन, मोहित सेन, आसाराम सेन, देवेंद्र सेन, राजा बाबू सेन, मिंटू सेन, नीरज सेन, रवि सेन, दिनेश सेन, सोनू सेन, नैतिक सेन, राजेश सेन, नन्दू सेन, अन्नू सेन,तुलसीदास सेन, रामकृपाल सेन,शोभित सेन,रानू सेन सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज