राज्य अलंकरण पुरस्कार 2025: आज सम्मानित होंगे विजेता, उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रायपुर पहुंच चुके हैं। वह पांच नवंबर को नवा रायपुर और राजनांदगांव में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बुधवार की सुबह उन्हें राजभवन, रायपुर में गार्ड आफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे नवा रायपुर स्थित सेंध झील में भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (एसकेएटी) द्वारा प्रस्तुत एयर शो का अवलोकन करेंगे।
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन मंगलवार की देर रात लगभग 10:30 बजे विशेष विमान से दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा है। उप-राष्ट्रपति ने राजभवन में विश्राम किया।
1996 में गठित यह टीम अपनी सटीक उड़ान और शानदार हवाई करतबों के लिए प्रसिद्ध है। इसके बाद राधाकृष्णन राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां वे उदयाचल मल्टी-स्पेशियलिटी आइ केयर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे। शाम पांच से सात बजे तक नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव समारोह के समापन समारोह में उप-राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे अलंकरण पुरस्कार विजेताओं को अपने हाथों से सम्मानित करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह समेत अन्य मौजूद रहेंगे।
जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की किस्त
राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के करकमलों से महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त के रूप में 647.28 करोड़ रुपये की राशि 69 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में आनलाइन ट्रांसफर की जाएगी। इनमें 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के माओवाद मुक्त गांवों की हैं, जिन्हें पहली बार योजना का लाभ मिलेगा। अब तक इस योजना के तहत 13,024.40 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है, जो नई किस्त के साथ बढ़कर 13,671.68 करोड़ रुपये हो जाएगी।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक