नाश्ते में बनाएं चिया सीड्स पैनकेक, प्रोटीन से भरपूर हेल्दी रेसिपी!
पैन केक एक ऐसी डिश है जिसको लोग आमतौर पर ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। इसकी कई सारी वैराइटीज मौजूद हैं जैसै- आलू पैनकेक, नूडल्स पैनकेक, फ्रूट पैनकेक, आटा पैनकेक और मैदा पैनकेक आदि। लेकिन क्या कभी आपने चिया सीड्स पैनकेक बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चिया सीड्स पैनकेक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। चिया सीड्स प्रोटीन जैसे सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इसलिए ये डिश टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। इसको आप वजन घटाने के दौरान ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चिया सीड्स पैनकेक बनाने की रेसिपी-
सामग्री-
-2 कप गेहूं का आटा
-1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स
-1/2 कप पानी
-नमक स्वादानुसार
-3 बड़े चम्मच क्रश किए हुए सूखे फल
-ऑलिव ऑयल पकाने के लिए
रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में आटा और सूखे फल डालें।
इसके साथ ही आप इसमें चिया सीड्स, नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक गाढ़ा घोल बना लें।
इसके बाद आप इस घोल को कम से कम आधा घंटे तक किसी कपड़े से ढककर अलग रख दें।
फिर आप बेकिंग पैन को ऑलिव ऑयल की मदद से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
इसके बाद आप तैयार आटे में से थोड़ा सा भाग लेकर पैन में फैला दें।
फिर आप इस पैन केक को मीडियम आंच पर दोनों ओर से अच्छी तरह से पका लें।
अब आपका प्रोटीन से भरपूर चिया सीड्स पैनकेक बनकर तैयार हो चुका है
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण