एसडीएम ने जनचौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं
छतरपुर। कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार को पुलिस लाइन स्थित प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में एसडीएम अखिल राठौर और तहसीलदार पीयूष दीक्षित द्वारा जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस जनचौपाल में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने ग्रामीणों की जमीनी विवाद से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही त्वरित समाधान की कार्यवाही की।
जनचौपाल में छतरपुर शहर सहित आसपास के दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने अपनी जमीन से संबंधित विभिन्न समस्याओं—सीमा निर्धारण, कब्जा विवाद, नामांतरण, रास्ता अवरुद्ध होने, आपसी तनाव और पुलिस सहायता जैसे मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने प्रत्येक मामले को विस्तार से सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीएम अखिल राठौर ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल और पारदर्शी समाधान करना है ताकि लोग अनावश्यक चक्कर न काटें और समय पर न्याय मिल सके। तहसीलदार दीक्षित ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि राजस्व से जुड़ी हर समस्या पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान करीब 40 मामलों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि कुछ जटिल मामलों को आगे की जांच के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया है।
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में