नौगांव। नौगांव में ग्रामीण कला एवं तकनीकी संस्थान और उल्लास नवभारत साक्षरता संस्थान के द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह परमार रहे।इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के एडीजी राजा बाबू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छतरपुर रेंज के डीआईजी विजय खत्री जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए एवं स्वास्तिक वचन के साथ सभी अतिथियों द्वारा किया गया तत्पश्चात मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पमाला एवं पुष्प कुछ के द्वारा स्वागत किया गया। संगोष्ठी के प्रारंभ में भगवान सिंह परमार के द्वारा प्रस्तावना रखी गई जिसमें उन्होंने मानव मूल्य आधारित शिक्षा प्रणाली और सुख और शांति में जीवन जीने की कला के बारे में और अपने जीवन वृत्त के बारे में संक्षेप से बात रखी।  तत्पश्चात पारिवारिक क्षेत्र में काम करने वाली श्रीमती अरुणा राज के द्वारा भी संक्षिप्त में यूनिवर्सल वैलनेस प्रोग्राम कषेप में विवरण दिया गया। छतरपुर रेंज के दिग विजय खत्री जी के द्वारा अपने उद्बोधन में लोगों को उत्तम जीवन जीने की कला और अपने आचरण में मानवीय मूल्यों को विकसित करने पर जोर दिया गया कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश के एडीजी राजा बाबू सिंह द्वारा अपना उद्बोधन दिया गया जिसमें उन्होंने लोगों को आज के डिजिटल स्पेस के बारे में और इसके सही उपयोग के बारे में अपना व्याख्यान रखा साथ ही लोगों को वैलनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के बारे में भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख रूप से मेरठ एमएलसी एवं नौगांव डाइट के प्रिंसिपल वर्मा जी, ठाकुर्रा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच एवं नौगांव नगर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता गण एवं शिक्षा जगत के तमाम प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामहित व्यास के द्वारा किया गया। जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी छतरपुर शिवेंद्र कुमार निगम ने साक्षरता कार्यक्रम के बारे जानकारी दी और अक्षर साथियों को सम्मानित करवाया।