अनुभाग खजुराहो टीम रही फाइनल मैच विजेता
एसपी द्वारा विजेता, उपविजेता टीम, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों एवं टीम को किया गया सम्मानित

छतरपुर। मानव जीवन में खेलकूद का महत्वपूर्ण स्थान है। पुलिस टीम में खेलकूद से ना केवल अनुशासन बनाने में सहायता मिलती है, बल्कि पुलिस बल को मानसिक तनाव से भी राहत मिलती है। जिला छतरपुर के पुलिस परिवार एवं पुलिस के जवानों द्वारा पूरे अनुशासन तथा सच्ची खेल भावना से खेलकूद निरंतर किए जाते हैं। समय-समय पर खेलकूद की प्रतियोगिता भी आयोजित होती हैं।
पूर्व की भांति सिविल लाइन परिसर शहीद जितेंद्र सिंह खेल उद्यान में अनुविभागीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छतरपुर जिले से अनुभाग स्तरीय कबड्डी मैच खेला गया। खेल में छतरपुर मुख्यालय की टीमें,  सभी अनुभाग की टीमों ने भागीदारी की। लीग मैच पश्चात सेमीफाइनल में चार टीम रिजर्व पुलिस लाइन टीम, अनुभाग छतरपुर टीम, अनुभाग खजुराहो टीम, अनुभाग बिजावर टीम चयनित हुए। फाइनल मैच अनुभाग खजुराहो टीम एवं अनुभाग छतरपुर टीम के बीच हुआ।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले खिलाडिय़ों से मिले, एवं उत्साहवर्धन किया। मैच बहुत ही आकर्षक एवं रोमांचित था। फाइनल मैच में अनुभाग खजुराहो टीम विजेता रही। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले द्वारा विजेता टीम, उपविजेता टीम, मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों, रेफरी, कॉमेंटेटर एवं व्यवस्थापकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम में एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल, एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे, एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम, डीपीओ प्रवेश अहिरवार, व्यवस्थापक रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, थाना प्रभारी राज नगर निरीक्षक परसराम डावर, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, थाना प्रभारी ओरछा रोड उप निरीक्षक दीपक यादव, सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।