फिल्मी दुनिया की दिग्गजों से मिलने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, जताई शुभकामनाएं
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हो रहा है। अपने जुहू स्थित आवास पर ही-मैन का उपचार चल रहा है, जहां उनके लिए घर पर ही आईसीयू वॉर्ड तैयार किया गया है। इंडस्ट्री के तमाम सितारे उनकी सेहत का हाल जानने व उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। इस बीच शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी के साथ अभिनेत्री हेमा मालिनी से मिलने पहुंचे।
लिखा- 'परिवार के कुशलक्षेम की जानकारी ली'
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वे, उनकी पत्नी पूनम सिन्हा व अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी नजर आ रहे हैं। इसके साथ शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा है, 'अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ हमारी बेहद प्यारी पारिवारिक मित्र, बेहतरीन इंसानों में से एक, अदाकारा, शानदार कलाकार और एक योग्य सांसद हेमा मालिनी से मुलाकात की। हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। हमने अपने बड़े भाई और उनके परिवार के कुशलक्षेम के बारे में भी जानकारी ली'।
नेटिजन्स ने दिया रिएक्शन
एक्टर के पोस्ट पर नेटिजन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। अधिकांश यूजर्स धर्मेंद्र की सेहत का हाल जानना चाह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार मुलाकात'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हेमा मालिनी की तारीफ में कही एक-एक बात सच है'। एक यूजर ने लिखा, 'हम भी धर्मेंद्र की जल्द रिकवरी और पूरे परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रहे हैं'।
मथुरा से सांसद हैं हेमा मालिन
बता दें कि हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद हैं। वे इस क्षेत्र से लगातार तीन बार से बतौर सांसद कार्य संभाल रही हैं। धर्मेंद्र की बात करें तो उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया गया। फिलहाल एक्टर अपने जुहू स्थित आवास पर हैं, जहां घर पर ही चार नर्स और एक डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
इंटरनेट पर अपराध की नहीं खैर: साइबर विभाग ने आरोपी को किया गिरफ्तार
भोपाल में बार चुनाव पर सस्पेंस: हंगामे के चलते फैसला टला
ईरान-अमेरिका तनाव गहराया: समुद्र में बढ़ी सैन्य गतिविधियां
बिजली संकट से नाराज लोग: मौके पर हंगामा, टीम को लौटना पड़ा
यूक्रेन युद्ध पर नया मोड़: रूस ने पश्चिम को ठहराया जिम्मेदार
सरकारी दफ्तर में दबंगई! CEO को धमकी देने पर मंत्री के भाई पर FIR दर्ज
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: मंडीप खोल गुफा खुलने से बढ़ेगी रौनक
कार्यकाल बढ़ाने की अटकलों के बीच बड़ा अपडेट, बन सकती है प्रशासक समिति
गांव-गांव में राहत: e-KYC डेडलाइन बढ़ने से महिलाओं को मिला फायदा