राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
छतरपुर। शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय में मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर राज्य स्तरीय जूडो महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. शुभा तिवारी शामिल हुईं। उनके साथ जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कमलकांत असाटी, सदस्य विकास चतुर्वेदी, महाविद्यालय के प्राचार्य एच.डी. अहिरवार, प्रतियोगिता प्रभारी बी.के. प्रजापति, प्रो. पी.के. दीक्षित व शशिकांत अवस्थी मंचासीन रहे।
प्रतियोगिता 19 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के आठ संभागों—छिंदवाड़ा, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, सागर और इंदौर के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान कुलगुरु प्रो. शुभा तिवारी ने आयोजन के लिए पीजी कॉलेज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को खेलों से जुड़कर आगे बढऩा चाहिए। वहीं, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कमलकांत असाटी ने कहा कि यह कॉलेज के लिए गर्व की बात है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन यहां हो रहा है।
किसानों की मूंग खरीदी बनी विवाद का कारण, एमपी और केंद्र के बीच बढ़ा तनाव
शताब्दीपुरम में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, विधायक ने जताई नाराजगी; JDA अध्यक्ष बोले- नियमों के तहत कार्रवाई
लोकतांत्रिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का जोर, शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बताया जरूरी
वन विभाग में बड़ा बदलाव तय, एक साथ 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों की होगी सेवानिवृत्ति
एंटी पेपर लीक विधेयक के बीच विपक्ष की नई रणनीति, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
जिम्बाब्वे दौरा खत्म, अब शुरू होगा नया चैलेंज! दिसंबर तक टीम इंडिया का फुल शेड्यूल
सैर-सपाटा बना मौत का सफर, रामगढ़ ताल में बोट टकराने से पर्यटक की जान गई
S-400 खरीद पर फिर घमासान, अमेरिका और तुर्की के बीच बढ़ा कूटनीतिक तनाव
100 साल बाद भी गलत नहीं हुआ आइंस्टीन का सिद्धांत, नई खोज ने मचाई हलचल